फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two mini stadiums will be built, sports will get a boost

Lalitpur News: बनेंगे दो मिनी स्टेडियम, खेल को मिलेगा बढ़ावा

Tue, 12 Nov 2024 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two mini stadiums will be built, sports will get a boost
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभा उभारने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे। ये स्टेडियम दोनों विधानसभा क्षेत्र में निर्मित होंगे।
हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इन खेल मैदानों को बनाने का काम मनरेगा विभाग द्वारा किया जा रहा है। डीएम ने नए वर्ष में इन खेल मैदानों पर प्रतियोगिता आयोजित कराने का लक्ष्य रखा है। अब महरौनी और सदर विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक सुविधा से युक्त एक-एक मिनी स्टेडियम बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। यह स्टेडियम कम से कम तीन एकड़ जमीन पर निर्मित होगा, जिसकी लागत 30-35 लाख रुपये रहेगी।
विज्ञापन

ओपन जिम, रनिंग ट्रैक, बास्केटबॉल ट्रैक, टेनिस कोर्ट, क्रिक्रेट, फुटबाल और हॉकी मैदान, हॉल, दर्शकों के बैठने के लिए सीढ़ियां सहित अन्य सुविधाएं रहेंगी। अधिकारियों के अनुसार दोनों ही मिनी स्टेडियम का निर्माण बुंदेलखंड विकास निधि से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम बनाने के लिए सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के प्रस्ताव पर ग्राम खुरा और श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के प्रस्ताव पर कस्बा महरौनी में जमीन तय की गई है। स्टेडियम बनने से इन क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अभ्यास करने का मौका मिलेगा।
-------
खेल प्रतिभा निखारने के लिए दो मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही इनका निर्माण शुरू हो जाएगा।
केके पांडेय, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed