फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two including one lady found corona positive

एक युवती समेत दो मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 22 Jan 2021 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
two including one lady found corona positive
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 1507 व्यक्तियों के सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक युवती समेत दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1507 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 587 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को मेडिकल कालेज झांसी भेजे गए हैं। तीन सैंपल ट्रूनॉट और 971 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए हैं। इनमें बीते दिनों के आरटीपीसीआर सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में एक व एंटीजन किट सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। संक्रमितों में ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम सौजना निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति व महरौनी के ग्राम कुआघोषी निवासी एक 20 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। एक संक्रमित को होमआईसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

------
1211 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी
जिले में वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3414 पहुंच गई है। इनमें 47 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 3335 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 32 पॉजिटिव का उपचार चल रहा है। हालांकि बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1211 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

-------
बृहस्पतिवार को विभागीय टीमों द्वारा लिए गए 1507 सैंपल की जांच रिपोर्ट में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
- डा. देशराज सिंह
एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed