{"_id":"68e81867ec15d85a230d7bdc","slug":"two-groups-clashed-over-digging-peanuts-in-a-field-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-144158-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खेत में मूंगफली खोदने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खेत में मूंगफली खोदने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
- दोनों पक्षों के सात लोग चोटिल, पुलिस ने क्रॉस में दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम अमरपुर में बुधवार को खेत में मूंगफली खोदने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्ष के लोग चोटिल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम अमरपुर निवासी फूलसिंह ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि 8 अक्तूबर की दोपहर को वह अपने खेत पर मूंगफली खोद रहा था। इसी दौरान गांव के ही रामचरन व शंकर आए। दोनों आरोपी मूंगफली खोदने से मना करने लगे। कारण पूछा तो दोनों ने कहा कि यह खेत उनका है। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने गाली दी और लाठी-डंडों से पीट दिया। जिससे वह चोटिल हो गया। शोर सुनकर उसका भाई धीरज बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। घर की महिलाओं ने बचाया तो उनके साथ भी पिटाई की गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष के रामचरन ने तहरीर दी। बताया कि 8 अक्तूबर को वह अपने खेत पर मूंगफली की थ्रेसर कर रहा था। वहां पर फूलसिंह, धीरज, ज्ञान सिंह, भारती व धीरन और ज्ञान सिंह की पत्नी आकर थ्रेसर करने से रोका। मना किया तो गाली देकर लात घूंसों व लाठियों से हमला किया। जिससे वह चाेटिल हो गया। क्रांति, बबीता ने बीच बचाव किया तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।