फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two former district presidents of SP started living in attached house, report filed

ललितपुर: कुर्क किए गए मकान मेें रहने लगे सपा के दो पूर्व जिलाध्यक्ष, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 11 Feb 2023 04:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Two former district presidents of SP started living in attached house, report filed
ललितपुर। गैंगस्टर के आरोपी सपा के दो पूर्व जिलाध्यक्षों ने पुलिस-प्रशासन द्वारा कुर्क किए गए मकानों के ताले तोड़कर रहना शुरू कर दिया। ललितपुर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। डीआईजी के पास शिकायत पहुंची, तो पुलिस अफसर हरकत में आए। बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने दबिश दी, तो दोनों मकानों में जिलाध्यक्ष रहते मिले। इस पर दोनों जिलाध्यक्ष और परिवार के अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जिले में साल 2021 किशोरी से दुष्कर्म के मामले में समाजवादी पार्टी के तत्कालीन जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार सहित 28 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद सपा एवं बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 22 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। मामले में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं उनके परिजनों की अवैध रूप से अर्जित की गई एक करोड़ 88 लाख की संपत्तियों को कुर्क किया गया था। जिसमें उनका रेलवे रोड स्थित आवास भी शामिल था। कुर्की की कार्रवाई होने के कुछ समय बाद ही सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मकान का ताला तोड़कर यहां परिवार के साथ रहने लगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश यादव एवं उनके भाई राजू यादव उर्फ राजेश यादव, इंदल यादव, बलवीर यादव, बेटा जिपं सदस्य भवानी सिंह यादव, हरी सिंह यादव एवं धर्मेंद्र यादव के खिलाफ भी बीते वर्ष गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई और इसके बाद उनकी तीन करोड़ 98 लाख की संपत्तियों को कुर्क किया गया था। इसमें उनका तालाबपुरा स्थित आवास पर भी पुलिस ने ताला लगाया था, लेकिन उन्होंने भी मकान का ताला तोड़कर रहना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ कुर्की के कार्रवाई के दौरान जिले में आए डीआईजी जोगेंद्र सिंह को मामले की जानकारी मिली। जिस पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की, तो दोनों मकानों के ताले टूट मिले।

मामले में कोतवाली पुलिस ने गोविंद सागर बांध पुलिस चौकी प्रभारी साजेश कुमार की तहरीर पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष कैलाश यादव, उनके भाई राजू यादव उर्फ राजेश एवं बलवीर यादव के खिलाफ धारा 188, 448, 457, 120बी एवं धारा 3 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं सिविल लाइन पुलिस चौकी प्रभारी नबाब सिंह की तहरीर पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक यादव एवं उनके परिवार के अज्ञात लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed