{"_id":"5df251068ebc3e87c20e4cb6","slug":"two-farmers-died-by-bombshell-lalitpur-news-jhs15478214","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से दो किसानों की मौत, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से दो किसानों की मौत, दो झुलसे
विज्ञापन

ललितपुर/तालबेहट। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो झुलस गए। रजवारा गांव में किसान खेत पर सिंचाई कर रहा था इसी दौरान हादसा हो गया। जबकि, गदयाना गांव निवासी ग्रामीण अपने खेत पर काम कर रहा था, इसी दौरान बारिश होने पर वह अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर के नीचे छुप गया, बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी झुलस गए ।
ललितपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजवारा निवासी संजय (35) पुत्र हजारीलाल बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे खेत पर गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेज बरसात होने लगी, जिससे बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हो गया। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरी, जिससे पेड़ के नीचे खड़ा ग्रामीण मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। यह देख लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी और ट्रैक्टर से लेकर पहले सड़क तक आए और फिर दूसरे वाहन से जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक संजय चार भाइयों में सबसे छोटा था। जानकारी मिलने पर तहसीलदार मनोज कुमार राजस्व निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंचे तथा ग्राम प्रधान व परिजनों के बयान दर्ज किए। प्रधान ने बताया कि किसान संजय की मौत खेत पर सिंचाई करने के दौरान बिजली गिरने से हुई है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शासन द्वारा निर्धारित चार लाख रुपये की आपदा राशि परिजनों को दी जाएगी।
इसी तरह दूसरी घटना में तालबेहट तहसील क्षेत्र के ग्राम गदयाना में बिजली गिरने से ट्रैक्टर- ट्राली के नीचे बैठे एक किसान की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम में ठंडक थी। इसी दौरान बरसात होने लगी। विकासखंड बार के अंतर्गत ग्राम गदयाना में सुबह करीब ग्यारह बजे गांव के किसान अनेक सिंह (40) पुत्र देशपत, कांशीराम (26) पुत्र बंदू बुनकर और जसरथ (30) पुत्र चैना कुशवाहा बरसात से बचने के लिए पठुलियन नामक स्थान पर ट्रैक्टर- ट्राली के नीचे बैठ गए। इसी दौरान बिजली गिरी, जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां अनेक सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर ने नायब तहसीलदार ललित कुुमार पांडेय और लेखपाल उपेंद्र सिंह को मौके पर भेजा। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को शासन द्वारा आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। मृतक की तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं।