{"_id":"6692cc4599a8470d0305e904","slug":"two-days-before-the-wedding-the-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-body-found-hanging-in-the-room-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-117632-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शादी से दो दिन पहले युवती ने फंदा लगाकर दी जान, कमरे में लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शादी से दो दिन पहले युवती ने फंदा लगाकर दी जान, कमरे में लटका मिला शव
विज्ञापन
ललितपुर। शादी के दो दिन पूर्व शनिवार को एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती का शव छत पर बने कमरे में दुपट्टे के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। उसे जिला अस्पताल लाया गया, यहां मृत घोषित कर दिया। इस घटना से शादी वाले घर में कोहराम मच गया है।
कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी मिनी जैन (32) पुत्री प्रादुम्म जैन की शादी 15 जुलाई को मध्यप्रदेश के जनपद कटनी निवासी युवक से होना तय हुई थी। 15 जुलाई को कटनी में शादी कार्यक्रम था। शादी के लिए 14 जुलाई को कटनी जाना था। इसको लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं। सभी रिश्तेदार भी घर आ चुके थे। मिनी जैन ने भी शादी की पूरी खरीदारी कर ली थी। हाथों में मेहंदी लगवा ली थी। शनिवार की सुबह मिनी अपनी शादी की पैकिंग आदि करने में जुटी थी। दोपहर को मिनी छत पर चली गई। 15-20 मिनट तक जब वह नीचे नहीं आई तो परिजन छत पर बने कमरे के पास पहुंचे। परिजनों ने आवाज दी, लेकिन उत्तर नहीं मिला। परिजनों ने अन्य रिश्तेदारों की मदद से कमरे का दरवाजा खोला और अंदर पहुंचे तो यहां मिनी फंदे पर लटक रही थी। आनन फानन परिजन मिनी को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मिनी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से विवाह वाले घर में खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने कारण अज्ञात बताया है। मृतका तीन बहन-एक भाई में तीसरे नंबर की थी। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -
शादी वाले घर में पसरा मातम
जिस घर में शनिवार की सुबह तक शादी और कटनी जाने की तैयारियां चल रही थीं, वहां पर दुल्हन बनने से पूर्व युवती के द्वारा आत्महत्या कर लेने से घर में मातम छा गया है। परिजनों की भी समझ में नहीं आ रहा है कि मिनी शादी से काफी खुश थी और शादी से पूर्व की सभी रस्में खुशी-खुशी की थीं। ऐसा क्या हुआ कि उसने जान दे दी।