फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two Days After Wedding, Bride Flees with Jewelry and Cash; Case Registered Against Six People

Lalitpur News: शादी के दो दिन बाद दुल्हन जेवर और नकदी लेकर भागी , छह पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 17 May 2026 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two Days After Wedding, Bride Flees with Jewelry and Cash; Case Registered Against Six People
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/बार। शादी के महज दो दिन बाद दुल्हन के जेवर और नकदी लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने दुल्हन समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि दुल्हन ने रस्म निभाने के बहाने परिवार के लोगों को नशीला भोजन खिलाया और सभी के बेहोश होने पर वारदात को अंजाम दिया।
थाना बार क्षेत्र के ग्राम मर्रौली निवासी रहीश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भगवत सिंह निवासी डंगराना, पप्पू निवासी खिलैनी (वाराणसी), उदयभान निवासी ननौरा, साहब सिंह निवासी सिंदवाहा और जयराम निवासी जरया ने षड्यंत्र रचकर 11 मई को रागनी निवासी जफरपुर, जनपद चंदौली से उसकी कोर्ट मैरिज कराई थी। शादी के बाद सभी आरोपी अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने रागनी को परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ मिलाकर भोजन खिलाने और घर में रखे जेवर व नकदी लेकर फरार होने की योजना बताई थी। 13 मई की रात रागनी ने कथित तौर पर भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार के सभी लोगों को खिला दिया। इसके बाद परिवार गहरी नींद में सो गया। रहीश के अनुसार, रागनी घर से 70 हजार रुपये नकद, सोने की पुतरियां, पंचाली, करधनी, बड़ी पायल और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना बार प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुल्हन समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed