फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two corona positive died

दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 24 नए मामले आए

Sat, 19 Sep 2020 07:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
two corona positive died
corona positive ded - फोटो : corona positive ded
ललितपुर। जिले में लगातार हो रही कोरोना संक्रमित मौतों से लोग भय के साये में हैं। शनिवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। इसके साथ ही संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 36 पहुंच गया है। वहीं, 24 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2171 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जनपद में लगातार मौत होने से जनपदवासियों में कोरोना को लेकर भय का माहौल है। शहर के मोहल्ला नेहरूनगर निवासी 50 वर्षीय महिला बीते दिनों कोरोना संक्रमित पाई गई थी। जिसमें बुखार व खांसी होने के चलते महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया था। जहां पर शुक्रवार देर रात्रि में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। शनिवार को 24 कोरोना संक्रमित पाए गए, जिनमें शहर के मोहल्ला लक्ष्मीपुरा एवं एंब्रोसिया कालोनी में दो-दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं ग्राम मिर्चवारा में भी कारोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि गांधीनगर, तुवन मंदिर के पास, सिविल लाइन, इलाइट बैंक कालोनी, एनआईसी, डीएम ऑफिस, मोहल्ला डोंढ़ाघाट तालाबपुरा, ऑफिसर्स कालोनी स्टेशन रोड में एक-एक कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं बीकेविन के पास नेहरूनगर, एवं गल्ला मंडी ओल्ड कालोनी में एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। इसी प्रकार बिरधा के ग्राम अंडेला, जखौरा के ग्राम दैलवारा, कैलगुवां ब्रांच ग्रामीण बैंक, मड़ावरा के ग्राम साढ़ूमल व बड़गाना, प्रथमा यू0पी0 बैंक बार में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

तालबेहट में दूसरी मौत
तालबेहट। जिला मुख्यालय के साथ ही कस्बा में भी कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा ररही है। यहां पर लगातार कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए जा रहे हैं। वहीं, कस्बा में शनिवार को कोरोना संक्रमण के चलते दूसरी मौत हो गई है। मोहल्ला रानीपुरा निवासी 80 वर्षीय महिला तीन सितंबर को कोरोना संक्रमित पाई गई थी। जिसमें लक्षण न होने के चलते तालबेहट एल-1 अटैच में भर्ती कराया गया था। जहां पर दस दिन बाद 13 सितंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया था। 15 सितंबर को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज उपचार को ले गए थे। जहां पर शनिवार को दोपहर एक बजे महिला की मौत हो गई। मौत के बाद हुई कोरोना जांच में महिला कोरोना संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

506 की नहीं आई रिपोर्ट
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग भले ही लगातार सैंपल ले रहा हो, लेकिन जांच रिपोर्ट आने के समय में सुधार नहीं हो पा रहा है। छह दिन में यहां पर 506 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नहीं आ पाई है। इससे सैंपल देने वाले व्यक्ति क्वारंटीन में बने हुए हैं।
शनिवार को 24 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। वहीं दो संक्रमितों की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है।
डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed