फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two corona case found

एक सप्ताह बाद मिले दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित

Sat, 31 Jul 2021 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
two corona case found
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। जिले में लगातार चल रही कोविड जांच में एक सप्ताह बाद कोरोना संक्रमण पाया गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2554 सैंपल लिए। जिसकी जांच में एक बालक समेत दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में बीते एक सप्ताह से कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर राहत बनी हुई थी। 13 जुलाई को एक महिला कोरोना संक्रमित मिली थी, इसके बाद हुई लगातार जांच में एक भी संक्रमित नहीं पाया गया था लेकिन शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए सैंपल में कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। ऐसे में संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करने की आवश्यकता है। बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क लगाएं। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते रहें।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों केे चिह्नित करने के लिए 2554 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें आरटीपीसीआर किट से 1312 और एंटीजन किट से 1242 सैंपल लिए गए। आरटीपीसीआर सैंपलों को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी लैब में भेजे गए हैं। एंटीजन किट की आई जांच में एक वर्षीय बालक समेत दो पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों में शहर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी एक वर्षीय मासूम और शहर निवासी 29 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। दोनों को होम आइसोलेशन में उपचार दिया जा रहा है। जिले में कोविड संक्रमितों की संख्या 12703 हो गई है। इनमें 128 की उपचार के दौरान मौत हो गई और 12772 संक्रमित स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में तीन संक्रमित का उपचार चल रहा है। अभी 2762 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। संक्रमित मिलने से रिकवरी दर घटकर 98.96 पहुंच गई है।
2554 सैंपलों की जांच के दौरान एक वर्षीय मासूम बालक व एक महिला संक्रमित पाई गई है, जिसे होम आइसोलेशन में उपचार दिया जा रहा है।
देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed