Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shelters remain locked, while the needy shiver out in the open.

Lalitpur News: ताले में रैन बसेरा, खुले में ठिठुर रहे जरूरतमंद

Sun, 29 Nov 2026 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 29 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Shelters remain locked, while the needy shiver out in the open.
सर्दी बढ़ने के बावजूद नगर पालिका ने नहीं किए बचाव के इंतजाम, अस्पताल से लेकर बस स्टैंड तक जरूरतमंदों के ठहरने का संकट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में पारा गिरने के साथ सर्दी बढ़ती जा रही है, लेकिन नगर पालिका के रैन बसेरों में अब तक जरूरी इंतजाम नहीं हुए हैं। कहीं बिजली और सफाई की व्यवस्था नहीं है तो कहीं रैन बसेरों पर ताले लटक रहे हैं। नई बस्ती के रैन बसेरे तक पहुंचने का रास्ता भी ठीक नहीं है। शहर कोतवाली के सामने बने रैन बसेरों में रजाई और गद्दे तक नहीं हैं। ऐसे में बेसहारा और जरूरतमंद लोग सर्द रातें कैसे गुजारेंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

सीन-1 : सदनशाह में बिजली और सफाई का अभाव
सदनशाह चौराहे के पास स्थित रैन बसेरे में सर्दी से बचाव के इंतजाम नहीं हैं। यहां रोशनी के लिए लाइट तक नहीं लगी है। सफाई न होने से परिसर बदहाल है। भवन के भूतल का हिस्सा जर्जर है। खिड़कियों के कांच टूटे हुए हैं। रोशनदान में भी कांच नहीं हैं। ऐसे में यहां ठहरने वालों को सर्दी से राहत मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन


सीन-2 : चंडी मंदिर परिसर के रैन बसेरे पर ताला
गांधीनगर स्थित चंडी मंदिर परिसर में रैन बसेरा बना है, लेकिन वहां तक पहुंचने का रास्ता ठीक नहीं है। दूर से रैन बसेरा दिखाई भी नहीं देता। स्टेशन क्षेत्र में आने वाले राहगीरों और जरूरतमंदों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कोई यहां पहुंच भी जाए तो बाहर लगे ताले के कारण ठहर नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन-3 : मेडिकल कॉलेज के रैन बसेरों में भी ताले
मेडिकल कॉलेज परिसर में तीमारदारों के लिए दो रैन बसेरे बनाए गए हैं। इनमें से एक में सरिया और सीमेंट जैसी निर्माण सामग्री रखी है। इस पर ताला लगा है। दूसरे रैन बसेरे में टेबल और मैटी बिछी हैं। वहां भी ताला लगा हुआ है। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीजों के तीमारदारों को ठहरने में परेशानी हो रही है। बस स्टैंड स्थित प्रतीक्षालय की स्थिति भी लगभग ऐसी ही है।


सीन-4 : कोतवाली के सामने रैन बसेरों में इंतजाम नहीं
शहर कोतवाली के सामने दो रैन बसेरे हैं। इनमें एक शिक्षक रैन बसेरा और दूसरा नगर पालिका का है। दोनों में सर्दी से बचाव के इंतजाम नहीं किए गए हैं। सफाई तक नहीं हुई है। खिड़कियों के कांच टूटे हुए हैं। रजाई और गद्दे भी नहीं हैं। ऐसे में यहां ठहरने वालों को सर्द हवाओं से बचना मुश्किल होगा।


डायट के सामने आश्रय गृह तैयार है। इसमें 100 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। लोगों की संख्या बढ़ने पर रैन बसेरों में भी तैयारियां की जाएंगी।
- दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed