{"_id":"6b0b3d4ad92aafa6040a820d","slug":"farmers-sought-compensation-from-the-sdm-for-losses-due-to-excessive-rainfall-lalitpur-news-c-131-1-ltp1013-167595-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: किसानों ने एसडीएम से अतिवृष्टि का मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: किसानों ने एसडीएम से अतिवृष्टि का मांगा मुआवजा
Sun, 29 Nov 2026 02:14 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
भैया लाल
महरौनी। अतिवृष्टि से खरीफ की फसल नष्ट होने के बाद भी कई किसानों को राहत राशि नहीं मिली है। प्रभावित किसान सहायता के लिए तहसील के चक्कर काट रहे हैं। किसानों ने एसडीएम रजनीश वाजपेयी को प्रार्थनापत्र देकर जल्द राहत राशि दिलाने की मांग की है।
किसानों का कहना है कि राहत राशि के लिए सभी जरूरी कागजात जमा कर दिए हैं। इसके बावजूद सूची में उनके नाम दर्ज नहीं किए गए हैं। किसान पांच अक्तूबर से लगातार तहसील के चक्कर काट रहे हैं। उनका आरोप है कि तहसील में कोई भी कर्मचारी उनकी समस्या नहीं सुन रहा है।
किसानों ने कहा कि वे सरकार के समर्थक हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे खर्च करने वाले लोगों के खातों में उनकी जमीन से अधिक राशि भेजी गई है। वहीं, गरीब और ईमानदार किसान सहायता के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन
किसानों ने चेतावनी दी कि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से जिलाधिकारी और शासन को ज्ञापन भेजेंगे। प्रार्थनापत्र पर बिक्रम, रामदेवी, निर्मान सिंह, सुम्मेर सिंह, सीताराम और लाल सिंह सहित कई किसानों के हस्ताक्षर हैं।
अतिवृष्टि से फसल तबाह हो गई थी लेकिन नुकसान का पैसा अभी तक नहीं मिला है, प्रशासन को वंचित किसानों को मुआवजा दिलाना चाहिए।-भैयालाल,किसान
मैंने 5 एकड़ जमीन पर उड़द बोया था लेकिन एक भी पैसा मुआवजा का नहीं मिला है। जिलाधिकारी को मुआवजा दिलाने की मांग है।-टूडे लाल,किसान
राहत राशि पाने से वंचित किसानों की सूची बनवा कर शासन को भेजी जाएगी जिससे किसानों को राहत राशि मिल सके।-रजनीश वाजपेई, एसडीएम महरौनी।
0000000000000
किसानों ने डीएम को ज्ञापन देकर मांगी अतिवृष्टि राहत राशि
ललितपुर। तहसील पाली के ग्राम मेनवार के कृषक अतिवृष्टि राहत सहायता राशि से वंचित हैं। क्षेत्र में भीषण वर्षा से खरीफ फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई थीं। प्राकृतिक आपदा से किसानों के सामने भरण-पोषण और आगामी बोआई का संकट है।
शासन की व्यवस्था के बावजूद कई प्रभावित किसानों के बैंक खातों में राशि नहीं पहुंची है। अन्य किसानों को राहत मिल चुकी है लेकिन मेनवार की उपेक्षा से किसानों में रोष है। कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों की स्थिति दयनीय हो गई है।
किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। कृषकों ने पुन: सर्वेक्षण करवाकर सभी छूटे हुए पात्र लोगों को शीघ्र राहत राशि दिए जाने की गुहार लगाई है। इस मौके पर खेमचंद्र, बालकिशन, जसरथ, रेनका, इंद्र पाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और राजन सिंह मौजूद रहे।