फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two children died due to snake bite, father ran for hours to get the dead body cremated

Lalitpur News: सांप के डसने से दो बच्चों की मौत, शव लिए झाड़-फूंक कराने को घंटों दौड़ा पिता

Sun, 18 Jun 2023 12:16 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 18 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two children died   due to snake bite, father ran for hours to get the dead body cremated
कस्बा सौजना में शुक्रवार की रात को हुई घटना, मां-बाप और बहन के साथ कमरे में सो रहे थे दोनों भाई
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत बताया लेकिन, परिजनों को विश्वास नहीं हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शुक्रवार की रात को घर के अंदर सो रहे दो सगे भाइयों की सांप के डसने से मौत हो गई। दोनों बच्चे माता-पिता व बहन के साथ कमरे में सो रहे थे। बेसुध हुए दोनों लाडलों को उठाकर जिला अस्पताल दौड़े पिता को जब डॉक्टरों ने यह बताया कि बच्चों की मौत हो चुकी है तो उसे विश्वास नहीं हुआ। वह परिजनों और ग्रामीणों के साथ बच्चों के शव गोद में उठाकर जैसे-तैसे दो-तीन जगह झाड़-फूंक कराने के लिए दौड़ता रहा। घंटों यहां-वहां दौड़े बेसुध पिता से जब पुलिस ने दोनों शव अपने कब्जे में ले लिए तो वह पत्नी और बेटी को गले लगाकर दहाड़े मारने लगा...बोला, हे भगवान दोनों बच्चे छीन लिए, अब जिंदगी कैसे कटेगी...। वहीं, एक साथ दो बच्चों की मौत से गांव में भी मातम छाया रहा।
कस्बा सौजना निवासी राजपाल रजक के दो पुत्र बलवीर (10) और दीपक (8) थे। एक 12 वर्षीय पुत्री भी है। राजपाल खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। वह गांव में पंडाखेरा जाने वाले मार्ग पर स्थित अपने खेत पर बने मकान में परिवार सहित रहते हैं। शुक्रवार की रात बलवीर और दीपक अपने माता-पिता व बहन के साथ कमरे में सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे थे, तभी बलवीर और दीपक के पैर के अंगूठों पर सांप ने डस लिया। दर्द से वह नींद से जाग गए और माता-पिता को जगाकर जानकारी दी।
विज्ञापन

माता-पिता ने कमरे की लाइट जलाई तो उन्हें कमरे में एक सांप दिखाई दिया। इस बीच सांप के डसने से दोनों बालकों की हालत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गए। यह देख उसकी मां और बहन रोने लगीं। शोरगुल सुनकर गांव के कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए और दोनों बच्चों को लेकर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही दोनों बच्चों के शव लेकर वहां से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

असल में एक साथ दोनों बेटों की मौत पर राजपाल और परिजनों को विश्वास नहीं हुआ। राजपाल दोनों बालकों के जिंदा हो जाने की आस में शव लेकर मध्य प्रदेश में ही स्थित बगायज माता मंदिर में झाड़-फूंक कराने पहुंच गया। उसके साथ परिजन और कई ग्रामीण भी थे। लेकिन, यहां भी झाड़-फूंक के बाद जब कुछ नहीं हुआ तो वह वापस थाना सौजना के अंतर्गत ग्राम मैगुवा पहुंच गया।
यहां भी उसने झाड़-फूंक कराई, लेकिन यहां भी निराशा ही हाथ लगी और झाड़-फूंक करने वालों ने दोनों को मृत बता दिया, तो वह बच्चों को लेकर तीसरी जगह झाड़-फूंक कराने के लिए जाने लगा। इसी दौरान थाना सौजना पुलिस वहां पहुंच गई और दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। ऐसे में बच्चों के माता-पिता की हालत देख किसी के भी आंसू नहीं रुक रहे थे। बच्चों की बूढ़ी दादी भी बच्चों को याद कर रोए जा रही थी।
थाना सौजना के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार दुबे ने बताया कि सांप के डसने से दोनों बच्चों की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।


तुरंत अस्पताल ले जाकर इलाज कराएं
ललितपुर। आपदा विशेषज्ञ आरती सिंह ने बताया कि मार्च से अभी तक सांप के डसने से चार से पांच लोगों की मौत होने के केस आए हैं। सांप के डसने के बाद झाड-फूंक के बजाय लोग अस्पताल में इलाज कराएं, इसके लिए आपदा विभाग लगातार गांवों में गोष्ठी और बैठक कर लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके बावजूद लोग झाड़-फूंक कराने जगह-जगह जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed