फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two cases of murder have been registered in the death of a woman and a youth.

Lalitpur News: महिला व युवक की मौत के मामले में हत्या के दो मुकदमे दर्ज

Tue, 13 Jun 2023 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two cases of murder have been registered in the death of a woman and a youth.
छह महीने पहले का मामला, महिला का शव खेड़र नदी और युवक का शव रेल पटरियों पर मिला था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कस्बा जखौरा के मोहल्ला नदीपुरा निवासी एक युवक का सिर कटा शव रेल पटरियों और महिला का शव खेड़र नदी में मिलने के छह माह बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने हत्या के आरोप में दो मुकदमे दर्ज किए हैं।
गौरतलब है कि 28 दिसंबर 2022 को कस्बा जखौरा के मोहल्ला नदीपुरा निवासी राहुल का शव सिलगन रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरियों पर पड़ा मिला था। उसका सिर गायब था। जबकि दूसरे दिन 29 दिसंबर 2022 को कस्बा जखौरा के नदीपुरा मोहल्ला निवासी महिला सरस्वती का शव खेड़र नदी में मिला था। इन दोनों के ही परिजनों ने एक दूसरे पर हत्या करने के आरोप लगाए थे और पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके बाद मृतका सरस्वती के पति अनिल लोधी ने न्यायालय को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उसने सुनील व उसके तीन साथियों के खिलाफ पत्नी सरस्वती की हत्या कर शव को नदी में फेंक देने का आरोप लगाया था। वहीं, मृतक राहुल के पिता देव सिंह ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में रघुवीर लोधी निवासी जखौरा व उसके छह साथियों पर पुत्र राहुल की हत्या कर शव पटरियों पर डाल देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय ने हत्या के दोनों ही मामलों को दर्ज करने का आदेश थाना जखौरा पुलिस को दिया। जखौरा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर हत्या के दोनों मुकदमे नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर लिए हैं।

ऑनर किलिंग की हुई थी चर्चा, एसपी ने नकारा
एक ही मोहल्ले के निवासी महिला व युवक के शव बरामद होने के बाद मामले में ऑनर किलिंग की चर्चा हुई थी। हालांकि तत्कालीन पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने ऑनर किलिंग की बात को नकार दिया था और मामले की जांच कराने की बात कही थी।


करीब छह माह पूर्व महिला का शव नदी में और युवक का शव रेल ट्रैक पर मिला था। इसमें दोनों के ही परिजनों ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाए थे। कोर्ट के आदेश पर दोनों पक्षों के नामजद आरोपियों पर हत्या के मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
-एके वर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना जखौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed