फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two case found corona

कोरोना के आए सिर्फ दो मामले

Mon, 26 Oct 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
two case found corona
corona1 - फोटो : corona1
ललितपुर। जिले में वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार नए कोरोना संक्रमित रोगी पाए जा रहे हैं। रविवार को दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2834 पहुंच गई है। इनमें 42 व्यक्तियों की मौत हो चुकी और 2699 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 93 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में वैश्विक बीमारी के नियंत्रण को लेकर भले ही तमाम प्रयास किए जा रहे हों, लेकिन कोरोना संक्रमण का खतरा कम होने नाम नहीं ले रहा है। रविवार को दो व्यक्तियों में जांच के दौरान कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में शहर स्थित जेल कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति व तहसील मड़ावरा के ग्राम रखवारा निवासी 20 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। इनमें एक को आइसोलेशन व एक संक्रमित को तालबेहट स्थित एल- 1 अटैच राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

---------
961 सैंपल की नहीं आई जांच
ललितपुर। जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग से लगातार अधिक से अधिक लोगों के सैंपल लिए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन आरटीपीसीआर जांच में सैंपल रिपोर्ट एक दिन में नहीं आ पा रही है। यहां पर बीते चार दिनों से अब तक के 961 सैंपल की जांच रिपोर्ट नहीं आ पाई है। इस कारण सैंपल देने वाले व्यक्ति क्वारंटीन किए गए हैं। वहीं, कई लोग खुलेआम घूम रहे हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
रविवार को दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- डा. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed