फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two boys ran away by breaking the angle of the toilet of the state children home in lalitpur

Lalitpur News: राजकीय बाल गृह के शौचालय की एंगल तोड़कर भागे दो बालक, मचा हड़कंप

Sat, 25 Feb 2023 08:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Feb 2023 08:41 PM IST
सार

ललितपुर के राजकीय बाल गृह दैलवारा से दो बालक फरार हो गए। आठ बजे सुरक्षाकर्मियों की शिफ्ट बदल गई तो बालकों की गिनती शुरू की गई, तो उसमें जानकारी मिली। जिस पर यहां सुरक्षा कर्मियों व अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 
 

विज्ञापन
Two boys ran away by breaking the angle of the toilet of the state children home in lalitpur
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ललितपुर के राजकीय बाल गृह दैलवारा से दो बालक शौचालय की एंगल तोड़कर भाग गए। शुक्रवार को रात्रिकालीन गिनती के दौरान यह बात सामने आते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दोनों बालक की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन शनिवार की शाम तक भी उनका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


राजकीय बाल गृह दैलवारा में 18 वर्ष से कम आयु के उन बच्चों का संरक्षण किया जाता है, जो घर से भाग जाते हैं या अनाथ होते हैं या जो उपेक्षित होते हैं। वर्तमान में यहां 24 बालक हैं और इनकी सुरक्षा के लिए यहां दो केयर टेकर के अलावा दो होमगार्ड एवं एक हेड कांस्टेबल व तीन कांस्टेबल तैनात किए गए हैं, जो शिफ्ट के अनुसार आठ घंटे की ड्यूटी करते हैं। 
विज्ञापन


बीते शुक्रवार की रात आठ बजे तक की शिफ्ट में सभी बालक मौजूद थे और उन्होंने यहां आठ बजे खाना खाया और दूध भी पीया। इसके बाद आठ बजे सुरक्षा की शिफ्ट बदल गई तो बालकों की गिनती शुरू की गई, जिसमें 15 वर्षीय दो बालक गायब थे। जिस पर यहां सुरक्षा कर्मियों व अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरूआत में केयर टेकर द्वारा खुद ही सुरक्षा कर्मियों की मदद से गायब बालक की खोज की गई, लेकिन जब उनका पता नहीं चला तो इसकी जानकारी अगले दिन शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। सुरक्षा कर्मियों द्वारा जब उनके भागने के जांच की गई तो पता चला कि बाउंड्रीबॉल के पास बने शौचालय में पीछे लगे रोशनदान का लोहे का एंगिल तोड़कर वह भागे हैं। 

 

वहीं पास में ही बनी बाउंड्रीबॉल फांदकर भागने की आशंका जताई गई है। फिलहाल अधिकारी उक्त मामले की जांच में जुट गए हैं और इस लापरवाही की जांच भी कराई जाएगी। फिलहाल रामपुर निवासी एक बालक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

जहां से भागे, वहां का एक सीसीटीवी कैमरा मिला खराब
राजकीय बाल गृह में बालक की सुरक्षा के लिए लगभग दस कैमरे लगाए गए हैं और शुरूआती जांच में पाया गया कि राजकीय बाल गृह में जहां से बालक भागे हैं, उस स्थान की ओर का एक सीसीटीवी कैमरा खराब मिला है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि भागने से पहले उन्होंने कैमरे को खराब कर दिया होगा। इसके बाद वह दोनों भाग गए।

राजकीय बाल गृह दैलवारा से दो बालक गायब मिले हुए हैं। सुरक्षा कर्मियों व स्टाफ की मदद से दोनों की खोजबीन की जा रही है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दे दी है।-नंदलाल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed