{"_id":"65bd4f8de337458dc503e9d9","slug":"two-bikes-collided-one-died-the-other-referred-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-109756-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दो बाइकें भिड़ीं, एक की मौत, दूसरा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दो बाइकें भिड़ीं, एक की मौत, दूसरा रेफर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम नौहरकलां निवासी रामकिशन उर्फ चिल्ला रैकवार (30) बृहस्पतिवार रात को जखौरा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए बाइक से आया था। वह पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। रामकिशन व दूसरी बाइक सवार नरेंद्र कुशवाहा (28) निवासी रामताल कस्बा जखौरा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जखौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने रामकिशन को मृत घोषित कर दिया, जबकि नरेंद्र को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। मृतक रामकिशन तीन भाइयों में छोटा था और उसके एक पुत्री है। थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। यहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया।