{"_id":"613e551c8ebc3eae394dd425","slug":"two-arrested-talabpura-theft-lalitpur-news-jhs2041552169","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन
चोरी का खुलासा करते सीओ फूलचंद व पीछे पुलिस सुरक्षा में आरोपी चोर।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला तालाबपुरा में चार दिन पहले एक घर से चोरी करने के मामले में कोतवाली व स्क्वॉड टीम ने तीन दिन में ही खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करके 64 हजार रुपये नकद एवं जेवरात बरामद किया है। वहीं एक आरोपी फरार हो गया।
शहर के मोहल्ला तालाबपुरा में गोशाला अखाड़े के पीछे रहने वाले शीलचंद जैन के घर चोर आठ सितंबर की रात ताला तोड़कर नगदी व जेवर ले गए थे। पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करने के लिए सीओ सदर फूलचंद व कोतवाल जय प्रकाश चौबे के नेतृत्व में टीमों का गठन किया था। सीओ सदर ने बताया कि स्क्वॉड टीम व कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह करीब 7.05 बजे गोविंद सागर बांध तिराहा से तालाबपुरा, डोंडाघाट निवासी विकास राठौर और तालाबपुरा, गोशाला अखाड़े के पीछे निवासी बिट्टू कुशवाहा को गिरफ्तार कर माल बरामद किया है। पूछताछ में घटना में शामिल तीसरे आरोपी का नाम नदीपुरा निवासी शादाब अली बताया, जो फरार है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बीते 11 जून को ग्राम जिजयावन में दिगंबर जैन मंदिर में हुई चोरी घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। आरोपियों के पास से छह डिब्बा पारदर्शी, जिसमें चार डिब्बों में 64,020 रुपये नकद, दो डिब्बों में दो अंगूठी पीली धातु एवं एक लॉकेट बरामद किया गया। जबकि उनके कब्जे से एक अपाचे मोटरसाइकिल भी बिना नंबर प्लेट की बरामद हुई। टीम में गोविंद सागर बांध चौकी प्रभारी मनीष कुमार शुक्ला, सर्विलांस सेल के उपनिरीक्षक विनीत कुमार, धर्मेंद्र सिंह, स्क्वॉड टीम से अभय प्रताप सिंह, बृजेंद्र सिंह, अश्विनी कुमार, सर्वेश शाक्य शामिल रहे।