फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   tuvan mandir closed arti times

अब आरती के समय तुवन मंदिर के गेट रहेंगे बंद

Thu, 15 Apr 2021 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
tuvan mandir closed arti times
सुम्मेरा तालाब स्थित छोटी देवी मंदिर में मौजूद पुजारी व मास्क लगाए बालिका। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए नवरात्र पर्व के दौरान तुवन मंदिर में अब आरती के समय सुबह व शाम दोनों समय मंदिर का मुख्य द्वार बंद रहेगा, ताकि मंदिर में अधिक भीड़ न हो सके।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र पर्व प्रारंभ हो गया है, इसके चलते मंदिरों में श्रद्घालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और कोविड नियमों का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बीते रोज धर्म गुरुओं की बैठक भी की गई। मंदिरों में एक साथ पांच से अधिक श्रद्घालुओं के नहीं जाने दिया जाएगा। मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करने वालों को ही मंदिरों में प्रवेश देने पर जोर दिया गया। शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्घालुओं की भीड़ पहुंचने की संभावना के मद्देनजर मंदिर समितियों व प्रशासन द्वारा लोगों को रोकने के लिए तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

तुवन मंदिर के महंत रामलखनदास महाराज ने लोगों से अपील की है कि मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए पहुंचने वाले सभी श्रद्घालुओं को कोविड नियमों का पालन करना होगा। मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर उन्हें रोका टोका जा सकता है, लेकिन श्रद्घालुओं को खुद ही कोरोना महामारी से बचाव के लिए इन नियमों का पालन करना चाहिए। साथ ही उन्होंने निर्णय लिया है कि अब तुवन मंदिर में सुबह व शाम की आरती के समय मुख्य गेट बंद रहेगा। आरती के समय तक श्रद्घालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा, ताकि श्रद्घालु अधिक संख्या में न जुट सकें। वहीं सुम्मेरा तालाब स्थित छोटी देवी माता मंदिर में भी श्रद्घालु मास्क पहनकर ही पहुंच रहे हैं, यहां तक कि मंदिर प्रशासन एवं अन्य बच्चे भी मास्क लगाकर मंदिर में पहुंचकर देवी की आराधना कर रहे हैं। अन्य मंदिरों में भी कोविड-19 नियमों का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed