फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Truck driver's body found hanging.

Lalitpur News: फंदे से लटका मिला ट्रक चालक का शव

Sat, 23 May 2026 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Truck driver's body found hanging.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम डोंगराकलां निवासी 35 वर्षीय ट्रक चालक राकेश का शव शुक्रवार की सुबह घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
मृतक केे पिता बबलू कुशवाहा ने बताया कि पुत्र ट्रक चालक था। करीब चार दिन पहले ही वह 15 घर आया था। बृहस्पतिवार की रात को वह कमरे में सो रहा था जबकि उसकी पत्नी राजकुमारी बच्चों के साथ बरामदे में सो रही थी। शुक्रवार की सुबह जब राकेश की बड़ी पुत्री निधि उठी और पिता के कमरे में गई तो देखा कि उनका शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर अन्य परिजन व मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। वहीं पुलिस ने राकेश के मोबाइल फोन को जांच पड़ताल के लिए अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबलू कुशवाह ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और उसके चार पुत्रियां व एक पुत्र है। थानाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed