फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Truck driver dies due to bike collision

बाइक की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

Thu, 14 Jul 2022 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Truck driver dies due to bike collision
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी के पास सड़क पार कर रहे एक ट्रक चालक को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत गांव नदनवारा निवासी साकूलाल (58) पुत्र हल्के ट्रक चलाता है। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह गल्ला मंडी में अपना ट्रक खड़ा करके सड़क किनारे एक ढाबे में खाना खाने के लिए चला गया। खाना खाने के बाद जब वह घर जाने के लिए सड़क पार करके दूसरी ओर जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और उसे झांसी ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी हालत अधिक बिगड़ने से जिला अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाईयों में छोटा था और वह अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed