फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Truck driver accused of robbery, police denied

Lalitpur News: ट्रक चालक ने लगाया लूट का आरोप, पुलिस ने नकारा

Tue, 16 Jul 2024 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Truck driver accused of robbery, police denied
ललितपुर। टीकमगढ़ से माल खाली करके वापस लौटते समय बाइक सवारों पर 35 हजार रुपये लूटने का आरोप एक ट्रक चालक ने लगाया है। कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जांच के बाद पुलिस ने रास्ते में निकलने को लेकर बाइक सवारों से विवाद होने का मामला बताया है।लूट की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन

थाना जाखलौन अंतर्गत धौर्रा गांव निवासी रहीम मंसूरी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को एक शिकायती पत्र दिया। बताया कि 14 जुलाई की रात को वह अपने ट्रक को टीकमगढ़ से माल खाली करके अपने घर धौर्रा लौट रहा था। नेहरू नगर चौकी क्षेत्र में रेलवे ब्रिज के पास बाइक से तीन-चार युवक ट्रक का पीछा करने लगे। जुगपुरा के पास बाइक को आगे लगाकर ट्रक को रोक लिया और ट्रक के शीशे में ईंट मार दी। शीशा टूट गया और ट्रक के अंदर मौजूद उसके सिर में लगा। युवक ट्रक की केबिन में घुस आए और गाड़ी में रखे भाड़े के 35 हजार रुपये लूटकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना की सूचना उसने तत्काल चौकी नेहरू नगर पुलिस को दी। शिकायती पत्र में पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के सामने आने पर वह उन्हें पहचान सकता है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ये बोले सीओ
ट्रक सवार के साथ मारपीट और रुपये छीनने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जांच की। पाया गया कि रास्ते में निकलने को लेकर दो बाइक चालकों से विवाद और गाली गलौज हुई थी। रुपये छीनने जैसी कोई घटना नहीं हुई। मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। - अभय नारायण राय, सीओ सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed