फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Truck crushes young man standing on roadside, dies

Lalitpur News: ट्रक ने सड़क किनारे खड़े युवक को कुचला, मौत

Sun, 26 May 2024 02:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Truck crushes young man standing on roadside, dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। साथियों संग सड़क किनारे खड़े युवक को ट्रक ने टक्कर मार दिया और बिजली के खंभे से टकरा गया। युवक की मौत हो गई, जबकि खंभे से टकराने से उठी चिंगारी से आग लग गई।

मध्य प्रदेश के चंदेरी निवासी राजकुमार (28) शुक्रवार रात कस्बा राजघाट स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप सड़क के मोड़ पर दाे साथियों संग खड़ा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक आया और राजकुमार को टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से टकरा गया। राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया तो ट्रांसफार्मर में आग लग गई। डायल-112 मौके पर पहुंची और राजकुमार को लेकर जिला अस्पताल आई। यहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचा और आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed