फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Troubled by illness, a young man hanged himself

Lalitpur News: बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 15 Jan 2023 05:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Troubled by illness, a young man hanged himself
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घटवार निवासी एक युवक ने बीमारी से तंग आकर खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार मृतक बीमारी से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घटवार निवासी रामकिशोर (18) पुत्र हरीराम बचपन से त्वचा संबंधी रोग से बीमार था। उसके गाल में बड़ा सा फोड़ा हो गया था। जिससे वह परेशान रहता था। परिजनों द्वारा इलाज के बाद भी वह ठीक नहीं हो रहा था, जिससे उसकी शादी होने संभावना भी टूट चुकी थी। इसके चलते वह मानसिक रूप से काफी समय से परेशान चल रहा था। बीते शुक्रवार की देर शाम को उसने खेत पर जाकर आम के पेड़ पर साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। जब वह काफी देर तक लौटकर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद जब उसका बड़ा भाई दीपचंद खेत पर पहुंचा और आम के पेड़ के नीचे उसकी चप्पलें मिलीं। जब उसने पेड़ के ऊपर की ओर देखा तो उसका शव साड़ी के फंदे पर लटक रहा था। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed