फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tricolor padyatra held in the city, song of patriotic love

शहर में निकाली गई तिरंगा पदयात्रा, गूंजे देशप्रेम के गीत

Thu, 30 Jan 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tricolor padyatra held in the city, song of patriotic love
तिरंगा यात्रा में शामिल श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मोहल्ला चौकाबाग से तिरंगा यात्रा शहर में निकाली गई। इसमें प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारी व आम जन शामिल रहे।
विज्ञापन

आयोजक भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के प्रदेश मुख्य सचिव गजेंद्र सिंह बुंदेला ग्राम प्रधान पिपरिया ने मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ को सम्मानित किया। गजेन्द्र सिंह ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंकने के लिए चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, सहदेव जैसे महान क्रान्तिकारियों ने अपने प्राणों की आहुतियां दी हैं। हम सभी को महापुरुषों के बताए रास्तों पर चलने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर एक शाम शहीदों के नाम आयोजन हुआ। इसमें बाहर से आए कलाकारों, मेधावी विद्यार्थियों व सामाजिक संगठनों के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसके उपरांत तिरंगा पदयात्रा चौकाबाग से प्रारंभ होकर नदीपुरा, आजाद चौक, वीर सावरकर चौराहा, घंटाघर, तुवन चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय गान के साथ समापन हुआ। व्यापारियों द्वारा आजाद चौक पर राजीव पटवारी, मनोज मेडिकल, मनोज ने फूल मालाओं से स्वागत किया। घनश्याम दास सेन, अनिल अंचल, देवेंद्र जैन, राजकुमार जैन, कपिल डोडवानी व अविरल जैन ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन दुबे, हरदयाल सिंह लोधी, अंतिम जैन, नरेंद्र जैन, सुनील सैनी, अमित लखेरा, सौरभ गोस्वामी, गुडडू पांडेय, शिवम शर्मा, छोटू राजा बुंदेला, ज्योति ओजस्विनी, पारुल चौरसिया पाली, सोनम चौरसिया, डोली राजा, प्रताप पटेल, बृजपाल राजा, प्रियंका राजा, अन्नू राजा, भूपेंद्र सिंह, पवन राजा, राजीव राजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed