{"_id":"65c3bfed4dd61f6b210ba749","slug":"tribal-youth-committed-suicide-by-hanging-himself-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-110007-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फंदे से लटक कर आदिवासी युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फंदे से लटक कर आदिवासी युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आदिवासी युवक का शव घर में म्यांरी पर रस्सी से लटका मिला। पिता ने बैंक का कर्ज न चुका पाने से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है।
थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम कैलोनी निवासी अमोल सहरिया (35) बुधवार सुबह अपने घर के अंदर मृत मिला। मृतक के पिता ने बताया कि बुधवार सुबह अमोल अपने कमरे में था। कुछ देर बाद जब अमोल की पत्नी जमना कमरे में गई तो वह लटका मिला। पिता ने बताया कि अमोल साढ़े चार एकड़ जमीन पर खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। किसानी के लिए उसने बैंक से कर्ज ले रखा था, लेकिन वह कर्ज चुका नहीं पा रहा था। इस कारण से परेशान था। मृतक तीन भाई-एक बहन में दूसरे नंबर का था और उसके दो पुत्र हैं।