{"_id":"6a4d65b44f1a43f274089bc7","slug":"tree-falls-on-house-during-strong-storm-power-line-damaged-lalitpur-news-c-131-1-ltp1017-159240-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तेज आंधी में मकान पर पेड़ गिरा, बिजली लाइन हुई क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तेज आंधी में मकान पर पेड़ गिरा, बिजली लाइन हुई क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिलावन। महरौनी तहसील के ग्राम सिलावन में तेज आंधी के दौरान एक विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर मकान पर गिर गया। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया, बिजली के तार टूट गए और रास्ता भी बाधित हो गया। पीड़ित परिवार ने वन विभाग से पेड़ हटवाने और हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
ग्राम सिलावन निवासी रेखा राय ने डीएफओ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सोमवार रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान उनके घर के सामने लगा विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर सीधे मकान पर गिर गया। इस घटना में मकान को नुकसान पहुंचा है, बिजली के तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई और रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। साथ ही मकान की छत क्षतिग्रस्त होने से बारिश का पानी घर के अंदर भर रहा है, जिससे परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद पूरा परिवार भय और परेशानी में है। उन्होंने वन विभाग से तत्काल टीम भेजकर गिरे हुए पेड़ को हटवाने, रास्ता साफ कराने और हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।