फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   tree damage by storm

आंधी तूफान से जगह-जगह विद्युत तारों पर पेड़ गिरे, घंटों रही बिजली रही बाधित

Mon, 27 Apr 2020 10:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
tree damage by storm
ललितपुर। जनपद में रविवार की रात आई तेज आंधी से शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रही। जगह-जगह पेड़ गिरने से हाइटेंशन लाइनें टूट गईं। इससे कई गांवों में रात भर बिजली ठप रही, इसते अलावा कई गांव में पांच से छह घंटे तक आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

तेज आंधी आने से जगह-जगह टीन टप्पर उड़ गए, तो कई जगह पेड़ की डालियां गिर गईं। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ गिरने से हाइटेंशन लाइन के तार टूट गए। आंधी शुरू होते ही बिजली अधिकारी एलर्ट हो गए और गल्ला मंडी, नझाई बाजार एवं बाईपास सब स्टेशन में स्थापित विभिन्न फीडरों की बिजली पहले से ही बंद कर दी गई, ताकि अधिक नुकसान न हो सके। लेकिन, इसके बाद भी कई फीडरों के अंतर्गत हाइटेंशन लाइनों के विद्युत तार टूटकर गिर गए। शहर में गल्ला मंडी सब स्टेशन में स्थापित गोविंदनगर फीडर के तहत शहजाद नदी क्रॉसिंग पर हाइटेंशन लाइन पर पेड़ गिर गया, जबकि फीडर नंबर चार के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक आवास के पास हाइटेंशन लाइन पर पेड़ गिर गया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर विद्युत कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दोनों फीडरों की बिजली आपूर्ति सुचारु कराई। इसी प्रकार देवगढ़ फीडर के अंतर्गत जगह-जगह कई गांवों में हाइटेंशन लाइनों पर पेड़ गिरे और पेड़ों टहनियां गिरने से करीब दो दर्जन गांवों की बिजली रात भर ठप रही। यही हाल राजघाट फीडर का रहा। सुबह करीब आठ बजे देवगढ़ फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाखलौन सब स्टेशन में स्थापित जाखलौन फीडर की 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन में आ गई। हालांकि, पेट्रोलिंग करने के बाद रात करीब बारह बजे बिजली सुचारु की जा सकी। जखौरा सब स्टेशन की 33 केवी लाइन भी ब्रेकडाउन में आ गई, जिसके बाद पेट्रोलिंग कर खराबी को दूर कर रात करीब सवा नौ बजे ही सुचारु कर दी गई। इसी प्रकार बाईपास सब स्टेशन में स्थापित मसौरा फीडर के अंतर्गत ग्राम मसौराकलां, सतवांसा, बमरौला समेत कई गांवों में हाइटेंशन लाइनों पर कहीं पेड़ टूटकर गिर गए, तो कहीं पेड़ों की टहनियां टकराती रहीं। ऐसे में इस फीडर के दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति सुबह करीब आठ बजे के बाद सुचारु हो सकी। कल्यानपुरा फीडर, नदनवारा फीडर भी प्रभावित रहे, हालांकि इन फीडरों की बिजली आपूर्ति रात करीब 11 बजे सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed