{"_id":"57b7616f4f1c1b363c6ebc8d","slug":"tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ गिरने से विद्यालय की बाउंड्री एवं मैन गेट गिरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ गिरने से विद्यालय की बाउंड्री एवं मैन गेट गिरा
lalitpur
Updated Sat, 20 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
accident, lalitpur news
- फोटो : amar ujala
कड़ेसराकलां (तालबेहट)। चौबीस घंटे से हो रही बारिश के चलते कड़ेसराकलां के कन्या प्राथमिक विद्यालय परिसर में इमली का पेड़ गिर गया, जिससे विद्यालय की बाउंड्री एवं मैन गेट टूट गया। पेड़ से विद्यालय के समीप रहने वाले चप्पू बंशकार के मकान की चहारदीवारी भी गिर गई। विद्यालय के बाहर लगा विद्युत पोल के गिरने से गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ईश्वर का शुक्र था कि जिस समय यह पेड़ गिरा उस समय विद्यालय की छुट्टी थी। बारिश होने के कारण विद्यालय के बाहर कोई मौजूद भी नहीं था वरना जन हानि हो सकती थी।
पाली बांध में जलस्तर बढ़ने से सहमे ग्रामीण
महरौनी (ललितपुर)। कस्बा से दो किलोमीटर दूर ग्राम पाली बांध में लगातार बारिश के बाद जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। शुक्रवार शाम पाली बांध पानी से लबालब हो गया और बंध के ऊपर से पानी बहने लगा है। ग्रामीण बांध फटने की आशंका से भयभीत हैं ।
गौरतलब है कि महरौनी सौजना मार्ग पर ग्राम पाली का बांध भराव हेतु पूरी तरह बारिश के पानी पर निर्भर है। पिछले दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद बांध का जलस्तर काफी बढ़ गया। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे जब पानी बंध के ऊपर से बहने लगा तो ग्रामीण सकते में आ गये और अपनी जानमाल की सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं।