{"_id":"6b070ac8312bd1ce7d0f28fb","slug":"video-police-test-their-preparedness-for-handling-riots-and-disturbances-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"दंगा-बलवा से निपटने के लिए पुलिस ने परखी तैयारी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नीरज नरवरिया
Updated Wed, 25 Nov 2026 09:50 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आकस्मिक परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और दंगा-बलवा जैसी घटनाओं से निपटने के लिए बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने मॉक ड्रिल की। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में प्रतिसार निरीक्षक ने पुलिस बल को विभिन्न परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया।
अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा और बलवा की स्थिति में भीड़ नियंत्रित करने, उपद्रवियों से निपटने और हालात बिगड़ने पर प्रभावी कार्रवाई करने के तरीके बताए गए। उन्हें समझाया गया कि ऐसी परिस्थितियों में संयम और सतर्कता बनाए रखते हुए त्वरित कार्रवाई करना जरूरी है। साथ ही आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने पर जोर दिया गया।
मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिसकर्मियों को अलग-अलग परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था संभालने का अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि इस तरह के अभ्यास से आपात स्थिति में पुलिस बल बेहतर तालमेल के साथ प्रभावी कार्रवाई कर सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।