फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   traveler without tension

रेलवे स्टेशन पर यात्री रहे बेफिक्र, जीआरपी ने खोली हेल्प डेस्क

Mon, 11 Dec 2017 12:59 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Mon, 11 Dec 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
traveler without tension
GRP Help desk - फोटो : demo
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुरक्षा के लिए आश्वस्त करने के लिए जीआरपी ने प्लेटफार्म पर जीआरपी हेल्पडेस्क खोली है। जहां हर समय जीआरपी जवान तैनात रहकर यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित शिकायतों का निस्तारण कराएगा। रविवार को नारी सुरक्षा सप्ताह के समापन के दौरान स्टेशन पर जीआरपी अधिकारियों ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा के टिप्स दिए।
विज्ञापन

मैं आपकी सेवा के लिए उपस्थित हूं, आजकल कुछ इसी अंदाज में जीआरपी ने रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर बैनर लगाकर टेबल कुर्सी लगाकर हेल्प डेस्क खोली है। यहां एक जीआरपी जवान हर समय यात्रियों की सुरक्षा के लिए मौजूद रहेगा, जहां किसी भी यात्री को कोई परेशानी होने पर वह उक्त हेल्प डेस्क की मदद ले सकेगा और जीआरपी उस यात्री को हर संभव सुरक्षा मदद पहुंचाएगा। इसके लिए जीआरपी ने यहां ललितपुर, झांसी और इलाहाबाद जीआरपी के उच्च अधिकारियों के नंबर भी जारी किए हैं, ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान उस क्षेत्र का नंबर लगाकर सुरक्षा की तत्काल मदद दिलाइ जा सके। इसमें जीआरपी थानाध्यक्ष ललितपुर का नंबर 9454404464, नियंत्रण कक्ष रेलवे झांसी का नंबर 9454402550, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झांसी का नंबर 9454401688, पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी 9454400339, पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे इलाहाबाद 9454400404 और पुलिस महानिरीक्षक रेलवे इलाहाबाद 9454400170 को बैनर पर लिखकर जारी किया गया है। यह नंबर यात्रियों तक पहुंचाने के लिए जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर जगह-जगह साइन बोर्ड भी लगाए हैं। रविवार को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर ही नारी सुरक्षा सप्ताह के समापन पर महिला यात्रियों को उनकी सुरक्षा के टिप्स भी बताए और जागरूक होकर जारी किए गए नंबरों पर संपर्क करने को कहा। जीआरपी थानाध्यक्ष संजय सिंह ने महिलाओं को जानकारी दी कि यदि उन पर कोई व्यक्ति हमला करता है, तो सबसे पहले वह उनके पास जो भी हो उससे अपना बचाव करते हुए जोर से चिल्लाए और जीआरपी द्वारा जारी किए गए नंबर 1090 पर या फिर जो भी उनके पास नंबर हो उस पर सूचना दे। इसके बाद वह अपने बचाव में जो चीज उनके हाथ में हो वह उससे उक्त व्यक्ति पर हमला कर दें, यह न सोचें कि उससे उसका सिर फट जाएगा। महिलाएं व लड़कियां हेयर पिन, कंघी, चश्मे का फ्रेम, पेन, पैंसिल आदि से भी अपने बचाव में मदद कर सकती है। 1090 के साथ ही यूपी पुलिस के 100 नंबर पर भी डायल कर सुरक्षा की मदद ली जा सकती है। मोबाइल मीडिया का संभल कर उपयोग करें और पासवर्ड किसी से साझा न करें। सुरक्षा डाउनलोड करके ही मोबाइल एप का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed