फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Transformer burnt to ashes, people reached DM residence at midnight and demonstrated

Lalitpur News: ध-धूकर जला ट्रांसफार्मर, आधी रात डीएम आवास पहुंचे लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 09 May 2024 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Transformer burnt to ashes, people reached DM residence at midnight and demonstrated
ललितपुर। बिजली विभाग भले ही व्यवस्था के दुरुस्त होने का दावा करे लेकिन हकीकत यह है कि पारा चढ़ते ही ट्रांसफार्मर और बंच केबल जलने लगी हैं। मंगलवार रात मोहल्ला रैदासपुरा में 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे पास में खेल रहे बच्चे और अन्य लोग बाल-बाल बच गए। आग की लपटों से मोहल्ले में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सप्लाई बंद कराकर पानी से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

घटना से गुस्साए मोहल्ले के लोग रात करीब 11.45 बजे डीएम आवास पर पहुंचे और सड़क पर गेट के पास बैठ गए।लोगों ने मांग की कि ट्रांसफार्मर मोहल्ले से हटवाने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। डीएम के निर्देश पर विभागीय कर्मियों ने मोहल्ले में दूसरा ट्रांसफार्मर लगवा दिया। वहीं, मंगलवार की शाम बिजली के खंभा की बंच केबल में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख लोग सड़क पर चलने से डर गए। पैदल चलने वाले लोग भी दूसरी ओर से निकले। स्थानीय लोगों की सूचना पर सप्लाई बंद की गई। इसके बाद विभाग ने कर्मचारियों को भेजकर लाइन की मरम्मत कराकर चालू कराया।
विज्ञापन

नगर में चार करोड़ रुपये से जर्जर लाइन और नए ट्रांसफार्मर रखवाए गए हैं। कुछ रखवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही नगर के वंचित क्षेत्र में विद्युतीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा, रीवेंप योजना के तहत, शहर की पुरानी केबल को बदला जा रहा है। विभागीय अधिकारी बिजली व्यवस्था बेहतर होने के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी शहर में तीन दिन से लगातार केबल जल रही है। सोमवार को सुबह चार बजे एक ट्रांसफार्मर खराब होने से आपूर्ति पूरे दिन बाधित रही। सप्लाई चालू भी नहीं हो सकी थी कि मंगलवार की रात को मोहल्ला रैदासपुरा में 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बुधवार को सुबह बिजली विभाग के अधिकारी व पुलिस बल भारी मात्रा में पहुंचे, जहां पर ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर खूब कहासुनी हुई। इस पर दोपहर बाद ट्रांसफार्मर को बदलकर उसी स्थान पर रखा गया। देर शाम तक विभागीय कर्मचारी और अधिकारी मौके पर ही मरम्मत का कार्य करते रहे। मामले में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर में आग लगाई गई है। वहीं, मोहल्लावासियों का कहना है कि अचानक आग लग गई।

वोट मांगने पहुंचने नेताओं को सुनाई खरीखोटी
मंगलवार की रात में ट्रांसफार्मर खराब होने से बाधित रही आपूर्ति से परेशान लोगों का गुस्सा एक राजनीतिक पार्टी के नेताओं पर फूट पड़ा। बुधवार मोहल्ला रैदासपुरा के नारायनपुरा में वोट मांगने पहुंचे सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं को मोहल्लावासियों ने विद्युत आपूर्ति की समस्या बताते हुए खूब खरीखोटी सुनाई।


मंगलवार को रैदासपुरा में ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके बाद मोहल्लेवासी ट्रांसफार्मर नहीं लगाने दे रहे थे। पुलिस द्वारा समझाकर ट्रांसफार्मर रखवा दिया गया है। अन्य मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति चालू की जाएगी। - गोविंद जायसवाल, अधिशासी अभियंता, प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed