फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Transformer burn near waterplant

जलसंस्थान के समीप लगा ट्रांसफार्मर जला

Thu, 14 May 2020 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Transformer burn near waterplant
तालबेहट। आए दिन ट्रांसफार्मर जल रहे हैं या खराब हो रहे हैं। इससे लोगों को बिजली संकट और जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। जलसंस्थान कार्यालय के समीप लगा ट्रांसफार्मर जल गया।
विज्ञापन

क्षेत्र में आए दिन आ रही आंधी और तेज हवाएं चल रहीं हैं। इससे आम व्यक्ति के बाद अधिक परेशानी बिजली विभाग के कर्मचारियों को झेलनी पड़ रही है। आए दिन तारों का टूटना और उन पर पेड़ों का गिरना आम बात है। मंगलवार को जल संस्थान कार्यालय के समीप लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया, जिससे नगर के कई मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति गड़बड़ा गई। बुधवार की सुबह जिला मुख्यालय से जो ट्रांसफार्मर लगाने के लिए भेजा गया, उसमें भी कुछ खराबी थी। इस कारण उसे वापस भेजकर दूसरा ट्रांसफार्मर मंगवाया गया। इसके बाद उसे बदला गया। सुबह तहसील के सामने लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया, जिससे सिविल लाइन, तहसील और पेट्रोल पंप के क्षेत्र में बिजली संकट बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed