फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   transfarmer not working for 15 days

ट्रांसफार्मर खराब होने से पंद्रह दिनों से गांव में अंधेरा

Wed, 16 Dec 2020 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
transfarmer not working for 15 days
मड़ावरा गांव में खराब पड़ा विद्युत ट्रांसफार्मर - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा (ललितपुर)। मड़ावरा क्षेत्र में मजरा गनेशपुरा में पंद्रह दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है। कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है, जिससे ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण खराब ट्रांसफार्मर समय से बदले जाने के दावे मड़ावरा क्षेत्र में खोखले साबित हो रहे हैं। मड़ावरा स्थित 33/11 केवीए उपकेंद्र के गिरार फीडर के मजरा गनेशपुरा में तिराहे पर सौभाग्य योजना के तहत 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले पंद्रह दिनों से खराब पड़ा है। ग्रामीणों द्वारा ट्रांसफार्मर बदलने के लिए विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है।
विज्ञापन

गनेशपुरा निवासी शीतल यादव का कहना है कि उनके गांव का ट्रांसफार्मर बदलने के लिए लाइनमैन को कई बार कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं, वीरा यादव का कहना है कि कई दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर बदलने को कोई सुध नहीं ली जा रही। इससे उन्हें पंद्रह दिन से बिजली आधारित काम के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed