{"_id":"6aa463630b2dcc8026064274","slug":"transactions-worth-400-crore-affected-by-bank-strike-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-162948-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बैंकों की हड़ताल से चार सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बैंकों की हड़ताल से चार सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित
Sat, 12 Sep 2026 01:54 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। अपनी लंबित मांगों को लेकर देशभर के सरकारी बैंक कर्मचारी आज एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक कर्मचारियों द्वारा बैंक बंद किए गए। हड़ताल के कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में तालाबंदी होने के कारण सामान्य बैंकिंग कामकाज पूरी तरह ठप रहा। हड़ताल के कारण जनपद में लगभग चार सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा।
बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर जनपद के बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी भी अपनी मांगों के समर्थन में राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे। यह हड़ताल बैंक कर्मचारियों के अधिकारों के साथ-साथ देश की सार्वजनिक बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने की आवाज है। कर्मचारियों ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में बढ़ते कार्यभार के अनुपात में पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है, जिससे ग्राहकों को अच्छी सेवाएं दी जा सकें और ग्राहकों को ज्यादा साइबर अपराधों के लिए जागरूक किया जा सके।
ऑल इंडिया बैंक ऑफ बड़ौदा, ऑफिसर्स एसोसिएशन के केंद्रीय समिति सदस्य दीपेंद्र गोस्वामी ने बताया कि हम सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के सुदृढ़ीकरण एवं उन्हें और अधिक सक्षम बनाने की मांग करते हैं और शासन से सभी कॉरपोरेट परंपराओं के अनुरूप हफ्ते में पांच कार्यदिवस की मांग के साथ साथ भेदभाव पूर्ण कर्मचारी वित्तीय प्रोत्साहन लाभ का विरोध करते हैं।