फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Trains are overcrowded, and queues are forming at ticket counters.

Lalitpur News: ट्रेनों में बढ़ी भीड़, टिकट काउंटरों पर लग रही लाइन

Sat, 25 Apr 2026 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Trains are overcrowded, and queues are forming at ticket counters.
समता, छत्तीसगढ़ और राजगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस चल रहीं निरस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सहालग और गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। इसके लिए टिकट काउंटरों पर लाइन लग रही हैं। अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल चल रही हैं।
सहालग सीजन के चलते अधिकांश ट्रेनों में सभी कोच फुल चल रहे हैं। भोपाल की ओर से आने-जाने वाली डाउन एवं अप रूट की ट्रेनों में समता और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस निरस्त चल रही हैं। इसके चलते अन्य डाउन रूट की ट्रेनों में झेलम, पंजाबमेल एक्सप्रेस में अधिक भीड़ चल रही है। वहीं, अप रूट की ट्रेनों में भी सुबह के समय दक्षिण, पठानकोट, मालवा, कुशीनगर एक्सप्रेस और दोपहर में आने वाली पंजाब मेल एक्सप्रेस में भीड़ अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सहालग होने के कारण भी लोग मध्य प्रदेश के आसपास के बीना, मंडी बामौरा, गंजबासौदा, विदिशा और भोपाल के लिए अधिक यात्रा कर रहे हैं। इनमें कम दूरी के स्टेशनों के लिए लोग जनरल टिकट पर अधिक यात्रा कर रहे हैं। इसके चलते प्लेटफार्म और टिकट काउंटरों पर भीड़ अधिक बढ़ गई है। वहीं दोपहर डेढ़ बजे के बाद अप रूट की शाम की ट्रेनों में शाम को बीना, मंडी बामौरा, गंज बासौदा और विदिशा के लिए पहली ट्रेन 6.50 बजे पातालकोट एक्सप्रेस, फिर 7.18 बजे महामना एक्सप्रेस है, जिनमें काफी भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed