फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Training was given to village heads

ग्राम प्रधानों को दिया गया प्रशिक्षण

Fri, 18 Mar 2016 01:23 AM IST
Updated Fri, 18 Mar 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Training was given to village heads
Training, lalitpur news - फोटो : amar ujala
ललितपुर। नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें ग्राम पंचायत के उद्देश्यों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता यादव ने दीप जलाकर किया। सहायक विकास अधिकारी लखनलाल झां ने त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के बारे में बताया।

जिला समन्वयक संतोष प्रजापति ने पंचायत राज विभाग द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दी। समाज कल्याण अधिकारी डा इंदिरा सिंह ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसी प्रकार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीडीपीओ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम एवं जिला पूर्ति अधिकारी ने अपने- अपने विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन


इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, राजेश यादव ने भी ग्राम प्रधानों को संबोधित किया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेश चंद्र मिश्र, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसी दोहरे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एस के यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद आदि उपस्थित रहे। अंत में मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed