फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A moving goods train divided into two parts in Lalitpur, a big accident averted

Indian Railway: ललितपुर में दो हिस्सों में बंटी चलती मालगाड़ी, बड़ा हादसा टला

Mon, 22 Aug 2022 12:57 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2022 12:57 AM IST
सार

भोपाल से झांसी की ओर जा रही मालगाड़ी रविवार को सुबह करीब 11.26 बजे जीरोन रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी, तभी खंभा नंबर 1033/14-18 के मध्य मालगाड़ी की कपलिंग (मालगाड़ी के दो डिब्बों को जोड़ने वाला पार्ट) खुल गई। जिसके चलते इंजन से जुड़े हुए कुछ डिब्बे आगे बढ़ गए। जबकि कपलिंग खुलने के बाद बाकी डिब्बे पीछे ही रह गए।
 

विज्ञापन
A moving goods train divided into two parts in Lalitpur, a big accident averted
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल से झांसी की ओर जा रही एक मालगाड़ी रविवार सुबह जीरोन रेलवे स्टेशन के पास दो भागों में बंट गई। तीसरी रेलवे लाइन पर काम कर रहे एक कर्मचारी ने यह देख कंट्रोल रूम को सूचना देकर मालगाड़ी रुकवाई। तब तक मालगाड़ी लगभग पांच खंभे पार कर गई थी।
विज्ञापन


भोपाल से झांसी की ओर जा रही मालगाड़ी रविवार को सुबह करीब 11.26 बजे जीरोन रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी, तभी खंभा नंबर 1033/14-18 के मध्य मालगाड़ी की कपलिंग (मालगाड़ी के दो डिब्बों को जोड़ने वाला पार्ट) खुल गई। जिसके चलते इंजन से जुड़े हुए कुछ डिब्बे आगे बढ़ गए। जबकि कपलिंग खुलने के बाद बाकी डिब्बे पीछे ही रह गए।
विज्ञापन


तीसरी रेलवे लाइन पर काम कर रहे कर्मचारी देवेंद्र प्रजापति ने यह देखते ही तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम से जानकारी मिलने पर इंजन के चालक ने मालगाड़ी को रोक लिया। इसके बाद मालगाड़ी को बैक करते हुए कपलिंग को जोड़ा गया। इस दौरान कोई अन्य ट्रेन नहीं होने और रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीरोन रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी कपलिंग खुलने से दो भागों में बंट गई थी। जानकारी मिलने पर रेलवे कर्मचारियों ने कपलिंग को जोड़ लिया और आधा घंटा बाद मालगाड़ी को आगे रवाना किया गया। -मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed