{"_id":"68794ff0b643051a7a0fa413","slug":"train-drivers-will-get-clear-information-operation-will-be-safe-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-139204-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ट्रेन चालकों को स्पष्ट मिलेगी जानकारी, होगा सुरक्षित संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ट्रेन चालकों को स्पष्ट मिलेगी जानकारी, होगा सुरक्षित संचालन
विज्ञापन
- खजुराहो-ललितपुर रेल खंड के इशानगर स्टेशन पर डबल डिस्टेंट सिंग्नल प्रणाली का हुआ क्रियान्वयन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। झांसी मंडल के खजुराहो-ललितपुर खंड के इशानगर स्टेशन पर डबल डिस्टेंट सिग्नलिंग प्रणाली की कमीशनिंग का कार्य सफलतापूर्वक हुआ। यह कार्य मौजूदा सीमिंस-निर्मित पीआई (पैनल इंटरलॉकिंग) प्रणाली में आवश्यक बदलाव कर पूरा किया गया।
डबल डिस्टेंट सिग्नलिंग प्रणाली की स्थापना से ट्रेन चालकों को पहले से संकेतों की स्पष्ट जानकारी प्राप्त होगी। जिससे उन्हें ट्रेन की गति को नियंत्रित करने और सुरक्षित संचालन में सहायता मिलेगी। यह प्रणाली विशेष रूप से उच्च गति वाली ट्रेनों के संचालन के लिए उपयोगी होती है, क्योंकि यह चालक को आगे के सिग्नलों के बारे में अतिरिक्त पूर्व सूचना देती है। इस उन्नत सिग्नलिंग प्रणाली से झांसी मंडल में रेल यातायात की सुरक्षा, संरक्षा और संचालन क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। जिससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा का लाभ मिलेगा। यह प्रणाली मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में अपर मंडल रेल प्रबंधक/ इंफ्रा पीपी शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन नंदीश शुक्ला, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (समन्वय) नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (ब्रांच लाइन) रश्मि गौतम, सहायक मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर अमरेश कुमार मार्गदर्शन में यह कार्य हुआ।