फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Traffic stopped on the road built on Govind Sagar and Matatila Dam

Lalitpur News: गोविंद सागर और माताटीला बांध पर बने मार्ग से आवागमन ठप

Sun, 18 May 2025 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Traffic stopped on the road built on Govind Sagar and Matatila Dam
ललितपुर-तालबेहट। बांधों की सुरक्षा के दृष्टिगत गोविंद सागर व माताटीला बांध सहित अन्य प्रमुख बांधों पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। शनिवार को बांधों पर बने मार्ग के दोनों ओर फाटक बंद कर व बैरियर लगाकर आवागमन बंद कर दिया। लोगों को दूसरे मार्ग से गंतव्य के लिए जाना पड़ा।
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद शासन ने प्रमुख सार्वजनिक व ऐतिहासिक स्थानों और बांधों की सुरक्षा के दृष्टिगत आदेश जारी किया था, जिसमें गोविंद सागर बांध, माताटीला बांध, शहजाद बांध, उटारी बांध सहित प्रमुख बांधों पर वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन बांधों से गुजरने वाले मार्ग के दोनों ओर गेट लगा दिए गए हैं, वहीं माताटीला बांध पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोक दिया गया। शनिवार को दो व चार पहिया वाहन चालक जब इन बांधों के ऊपर से जाने वाले मार्ग पर पहुंचे तो वहां गेट पर ताला पड़ा देख उन्हें दूसरे रास्ते से जाना पड़ा।
विज्ञापन

000000000
मध्यप्रदेश के पिछोर व बसई गांवों के लिए घूम कर जाना पड़ा
तालबेहट। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा एवं बेतवा नदी पर बने इस बांध से मध्य प्रदेश के पिछोर, बसई आदि गांव के लोगों को आने जाने में कम दूरी तय करनी पड़ती है। जिसके चलते बांध के ऊपर का रास्ता हर समय चालू रहता है। कुछ दिन पहले बांध के भराव क्षेत्र में लगी पिचिंग पानी के बहाव में बह गई थी। बांध की सुरक्षा को खतरा मान कर अधिकारियों ने आनन फानन पिचिंग के स्थान पर मिट्टी डाल कर इस लापरवाही को छिपाने का प्रयास किया था। अब सुरक्षा की दृष्टि से बांध के ऊपर से मध्य प्रदेश जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। इधर, बांध के एक गेट को दो फीट खोलकर झांसी के लिए पानी की निकासी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed