फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   traffic rule disobideance

न लगा रहे हेलमेट, न मान रहे नियम

Sun, 27 Nov 2016 12:11 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 27 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
traffic rule disobideance
ट्रै‌‌‌‌‌‌‌‌फिक - फोटो : demo pic
यातायात माह खत्म होने में मात्र चार दिन रह गए हैं, लेकिन अभी तक यातायात के नियमों के प्रति जनता में जागरूकता व पुलिस की सख्ती देखने को नहीं मिली है। लोग हेलमेट नहीं लगा रहे हैं। बाइक पर तीन लोग बैठकर भी चल रहे हैं। कांच पर काली फिल्म चढ़ी कारें सड़कों पर दौड़ रही हैं, जिन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

माह नवंबर को यातायात माह के रुप में मनाया जाता है। इस माह ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों व कर्मियों द्वारा जनता को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया जाता है और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया जाता है। इसके अलावा पुलिस द्वारा यातायात के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाता है। यातायात माह को खत्म होने में मात्र चार दिन ही रह गए हैं, लेकिन शहर में आम जनता के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा भी यातायात के नियमों का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन के पूर्व से ही सख्त निर्देश हैं कि किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन में पेट्रोल भराने वाले को पेट्रोल न दिया जाए, लेकिन इस नियम का स्थानीय किसी भी पेट्रोल पंप पर पालन नहीं होता है, हमेशा की तरह यह स्थिति यातायात माह के दौरान भी बनी हुई है। बिना हेलमेट पहने लोगों के दो पहिया वाहनों में पेट्रोल भरा जा रहा है, जिसे रोकने व टोकन वाला कोई नहीं है। इसके साथ-साथ दो पहिया वाहनों पर तीन लोग बैठकर बेखौफ फर्राटा भर रहे हैं, इनमें बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाले नाबालिग व स्कूली बच्चे और पुलिस कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मी कर रहे यातायात नियमों का उल्लंघन
कानून व्यवस्था बनाए रखने व नियमों का सख्ती से पालन करने की जिम्मेदारी पुलिस विभाग की होती है लेकिन जनता को कानून व नियमों का सीख देने वाले पुलिस कर्मी खुद ही यातायात के नियमों का मजाक उड़ा रहे हैं। कई पुलिस कर्मी ऐसे हैं जिनकी मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पर नंबर नहीं रहता है।
इसके अलावा इक्का-दुक्का पुलिस कर्मियों को छोड़कर बाइक चलाते समय किसी के द्वारा हेलमेट का उपयोग नहीं किया जा रहा है। बिना हेलमेट के बाइक पर तीन लोगों को बैठाकर ले जाया जा रहा है।


जबकि यातायात माह के शुभारंभ पर सदर क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव ने  घोषणा की थी कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा, चाहे वह पुलिस कर्मी ही क्यों न हों। लेकिन शहर में जिस तरीके से यातायात के नियमों का उलंघन जनता व पुलिस कर्मियों द्वारा किया जा रहा है, उससे क्षेत्राधिकारी के निर्देश हवा-हवाई नजर आ रहे हैं।


-ओवर लोड टैक्सियों पर नहीं कोई रोक-टोक
शहर में की सड़कों पर ओवर लोड सवारी टैक्सियां दौड़ रही हैं। स्कूली बच्चों को टैक्सियों में भूसे की तरह भर लिया जाता है। हर स्कूली टैक्सी में एक-एक दर्जन से अधिक बच्चे भरे रहते हैं, बैंठने के लिए जगह नहीं होने के कारण बच्चे टैक्सियों के बाहर लटके रहते व पीछे बैठ जाते हैं, जिससे कोई भी हादसा हो सकता है। इन टैक्सी चालकों के खिलाफ भी इस यातायात माह के दौरान कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed