फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Traffic police found the bag containing the missing jewelery and cash of the female passenger.

Lalitpur News: यातायात पुलिस ने महिला यात्री का गुम हुआ जेवरात और नकदी रखा बैग खोज निकाला

Fri, 14 Jun 2024 02:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Traffic police found the bag containing the missing jewelery and cash of the female passenger.
ललितपुर। रुपया और सोने चांदी के जेवरात से भरा पर्स ई-रिक्शा में भूलवश छोड़कर उतरी महिला का पर्स यातायात प्रभारी द्वारा ट्रैफिक कंट्रोल से ई-रिक्शा को तलाश कर बैग खोजकर महिला के सुपुर्द कर दिया। महिला व उसके परिजनों ने यातायात प्रभारी सहित पुलिस का अाभार जताया।
विज्ञापन

बुधवार की रात को मंजू जैन पत्नी अनुज कुमार जैन गंज बासौदा विदिशा मध्यप्रदेश से पाताल कोट एक्सप्रेस ट्रेन से ललितपुर रेलवे स्टेशन उतरी। यहां रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े ई-रिक्शा में बैठकर वह मोहल्ला अाजादपुरा में अपने घर पहुंची। इस बीच मंजू जैन का रुपया व जेवरात से भरा बैग ई-रिक्सा में छूट गया। मंजू के भाई ने रात को ई-रिक्शा में जेवरात से भरा बैग छूट जाने की सूचना यातायात प्रभारी आलोक तिवारी को दी। यातायात प्रभारी ने कोतवाली सदर परिसर में बने यातायात ट्रैफिक कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें स्टेशन से तुवन की ओर आने वाले चौराहों पर लगे पुलिस के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिसमें ई-रिक्सा दिख गया। इसके बाद टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों की मदद से उक्त ई-रिक्सा को खोज लिया और रिक्शा में रखा जेवरात से भरा बैग सकुशल बरामद कर लिया। बैग में 6000 रुपये नकद, सोने का मंगल सूत्र, अंगूठी, कान फूल और चांदी का कंगन रखे थे। अपना गुम हुआ बैग और उसमें रखे रुपये व जेवर मिलने पर महिला व उसके परिजन काफी खुश हुए और पुलिस का अाभार जताया। यातायात प्रभारी आलोक तिवारी ने बताया कि बुधवार की रात को एक ई-रिक्शा में महिला का बैग छूट जाने की जानकारी मिली तो ट्रैफिक कंट्रोल रूम की मदद से ई-रिक्सा की पहचान कर बैग को सकुशल खोजकर महिला के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed