Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Traffic Month begins today; the campaign will be launched from the Police Lines.

Lalitpur News: यातायात माह आज से, पुलिस लाइन से होगी अभियान की शुरुआत

Sun, 01 Nov 2026 01:26 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 01 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Traffic Month begins today; the campaign will be launched from the Police Lines.
ललितपुर। जनपद में आज से नवंबर यातायात माह का शुभारंभ होगा। इसका उद्देश्य दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

अभियान की शुरुआत रविवार को पुलिस लाइन से की जाएगी। इसमें जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। वे इस माह चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देंगे। पूरे माह भर पुलिस व यातायात पुलिस प्रतिदिन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान करके जुर्माना भी लगाया जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना इसका मुख्य लक्ष्य है।
विज्ञापन


जागरूकता कार्यक्रम और पहल
यातायात माह के तहत स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर भी जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे। कार्यशालाएं और नुक्कड़ नाटक आयोजित होंगे। नियमों से संबंधित पर्चे भी बांटे जाएंगे। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि महीने भर जागरूकता कार्यक्रम होंगे, जिसमें लोगों को नियमों का पालन करने को कहा जाएगा। प्रभारी यातायात आलोक तिवारी के अनुसार, यातायात नियमों तोड़ने वालों पर इस दौरान सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
नियम तोड़ने पर तय है यह जुर्माना राशि
अपराध - जुर्माना (रुपयों में)
हेलमेट न पहनने पर - 1000
सीट बेल्ट न लगाने पर - 1000
मोबाइल से बात करने पर - 1000
खतरनाक ड्राइविंग पर - 2000
बीमा न होने पर - 2000
बिना ड्राइविंग लाईसेंस - 5000
ओवर स्पीड - 2000 से 4000
बिना परमिट - 10,000
बिना फिटनेस - 5000
नाबालिग के वाहन चलाने पर - 25,000
नशे में वाहन चलाने पर - 10,000

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed