{"_id":"5fdbbfc18ebc3e41a512c4d5","slug":"traffic-jam-one-way-traffic-violation-lalitpur-news-jhs183756759","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को जाम के झाम से नहीं मिल पा रही मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को जाम के झाम से नहीं मिल पा रही मुक्ति
विज्ञापन
शहर में लगा जाम।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर में तमाम प्रयासों के बाद भी जाम के हालातों से निजात नहीं मिल पा रही है। बाजार व मुख्य मार्ग तो दूर अभिलाषा पेट्रोल पंप से जिला अस्पताल पहुुंचने वाले मार्ग पर भी यातायात व्यवस्थाएं सुगम नहीं हो पा रहीं है। यहां पर आए दिन बसों को सड़क किनारे खड़ा किया जा रहा है। कई बार लोडिंग और अनलोडिंग होने से एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती है। ऐसे में मरीज भी अस्पताल में पहुंचने में दिक्कत होती है। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं।
नगर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए वन- वे ट्रैफिक लागू किया गया है, जिसमें शहर की मुख्य सड़कों पर एक ओर से ही वाहनों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। इसके बाद भी शहर में आए दिन आड़े- तिरछे वाहन व सड़क किनारे के अतिक्रमण के कारण जगह-जगह जाम जैसे हालात बन रहे हैं।
बृहस्पतिवार को जेल के द्वार के ठीक सामने एक साथ दो बसों के ओवरटेक करने के कारण वाहनों को निकलना मुश्किल हो गया। घंटाघर के आगे आड़े- तिरछे व नियमों के विपरीत दो पहिया वाहनों की आवाजाही से जाम की स्थिति बन गई। महावीर प्याऊ के पास गली में वाहनों के खड़े करने से निकलना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं शहर में कर्पूरी ठाकुर चौराहा से सदनशाह तक का मार्ग इमरजेंसी सेवाओं के जाना जाता है। यहां से जिला अस्पताल व महिला अस्पताल के अधिकांश मरीजों की आवाजाही होती है, लेकिन यहां पर अभिलाषा पेट्रोल पंप के आगे जिला अस्पताल के पास एक दुकान के सामान की सड़क पर लोडिंग अनलोडिंग होती है। कई बार तो बसों को रोक कर ही अनलोडिंग होती है, इससे सड़क पर जाम की लंबी लाइन लग जाती है। इसमें एंबुलेंस तक फंस जाती हैं। ऐसे में मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देरी होती है। अधिकतर अधिकारी भी इसी मार्ग से निकलते हैं। इसके बाद भी जाम जैसे हालात बने रहते हैं। इस ओर जिम्मेदार भी बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
---------
अभिलाषा पेट्रोल पंप से आगे जिला अस्पताल के पास व अन्य स्थानों पर आड़े- तिरछे वाहनों के खड़े होने की जानकारी हुई है। शुक्रवार को इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अनुज गंगवार
यातायात प्रभारी

जिला अस्पताल के समीप लगा जाम।- फोटो : LALITPUR

दनवगढ़ रोड पर रेलवे क्रासिंग के समीप लगा जाम।- फोटो : LALITPUR