Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tractor full of cement sacks overturned, villager died

Lalitpur News: सीमेंट की बोरियों से भरा ट्रैक्टर पलटा, ग्रामीण की मौत

Mon, 01 May 2023 12:47 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 01 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Tractor full of cement sacks overturned, villager died
मड़ावरा। थाना गिरार क्षेत्र के गांव लखंजर निवासी कल्लू (50) पुत्र हल्के अहिरवार शुक्रवार रात को अपने नाती सूरज के साथ मड़ावरा से सीमेंट से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर गांव जा रहा था। तभी चढ़ाई पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे कल्लू, नाती सूरज एवं गांव का ही रामजीवन गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सूरज व रामजीवन को मड़ावरा अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम लखंजर निवासी कल्लू अहिरवार शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे सीमेंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर अपने गांव जा रहा था। उसके साथ ट्रैक्टर में उसका नाती सूरज (14) पुत्र गोरेलाल, गांव का ही रामजीवन (18) पुत्र रतीराम, दिव्यांक (14) एवं गिरजा (40) पत्नी रतीराम एवं गणेश (20) भी ट्रॉली में बैठे थे। उनका ट्रैक्टर शुक्रवार रात करीब आठ बजे घटवा घाटी पर पहुंचा तो ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके चलते ट्रैक्टर में बैठे लोग नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जबकि कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए मड़ावरा अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के भतीजे गोरेलाल ने बताया कि मृतक की कोई संतान नहीं थी और कल्लू ने उसके बेटे सूरज को गोद ले लिया था। वहीं मृतक चार भाई व दो बहन में सबसे छोटा था और वह खेती बाड़ी करता था। उसके पास लगभग छह एकड़ खेती की जमीन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बाद हो सका पोस्टमार्टम
भतीजे गोरेलाल ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई थी, लेकिन सड़क खराब होने के चलते साधन नहीं मिल पा रहा था। शनिवार को दोपहर में वाहन मिलने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय ले जाया गया, इस वजह से पोस्टमार्टम में देरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed