{"_id":"b6cd349bb31a70d5d834c9280f811dbc","slug":"town-ariya-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा सफाई कर्मी करेंगे वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा सफाई कर्मी करेंगे वसूली
ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नगर पालिका की कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष ने शराब के ठेकेदारों से लाइसेंस शुल्क की वसूली किए जाने के लिए लाइसेंसधारकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर पार्किंग ठेकेदार से स्पष्टीकरण तलब करने को कहा गया। कर्मचारियों की कमी को देखते हुए संविदा सफाई कर्मियों से वसूली कराए जाने के निर्देश दिए।
बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने की। कर-करेत्तर वसूली की समीक्षा के दौरान कर निर्धारण अधिकारी अनिल कुमार अरुण ने बताया कि सितंबर माह तक लक्ष्य के सापेक्ष 57.93 लाख रुपये की वसूली की गई थी, जबकि अक्तूबर माह में अब तक कुल लक्ष्य 13 लाख रुपये के सापेक्ष 19.32 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि दुकानों के किराए की वसूली के लिए स्टाफ की कमी है, जिससे करेत्तर (दुकानों का किराया व प्रीमियम) की वसूली नहीं हो पा रही है। इस पर पालिकाध्यक्ष ने शिक्षित परिसेवक और संविदा सफाई कर्मियों को वसूली के लिए तैनात करने के निर्देश दिए।
मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पालिका अध्यक्ष ने नजूल लिपिक से पार्किंग शुल्क की आख्या मांगी और संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसमें कहा गया कि यदि ठेकेदार द्वारा अवैध वसूली के संबंध में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो ठेका निरस्त कर दिया जाए।
विज्ञापन
पालिका अध्यक्ष ने आय बढ़ाने के लिए होर्डिंग/विज्ञापन शुल्क, टैक्सी-टैंपो स्टैंड, बस स्टैंड और मृत पशु निस्तारण के ठेका समय से कराए जाने के निर्देश दिए। कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि लाइसेंस शुल्क की वसूली काफी धीमी है। इस पर अधिशासी अधिकारी केएन शर्मा ने नगर में स्थिति नर्सिंग होम, क्लीनिक आदि की सूची स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त कर शासनादेश के अनुसार लाइसेंस शुल्क वसूली करने को कहा। साथ ही शराब के ठेकेदारों से लाइसेंस शुल्क की वसूली किए जाने के लिए आबकारी विभाग से लाइसेंसधारियों (अंग्रेजी, देसी शराब और बीयर की दुकानों) की सूची प्राप्त कर उन्हें नोटिस देकर वसूली किए जाने के निर्देश दिए।
वार्ड नंबर एक के मुहल्ला खिरकापुरा स्थित आराजी संख्या 6240 और 6280 में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भवन निर्माण करने की शिकायत पूर्व पालिकाध्यक्ष नीलम सिंह वर्मा द्वारा किए जाने को संज्ञान में लेते हुए पालिकाध्यक्ष ने पत्रावली तलब की है। उन्होंने नजूल लिपिक से पूरी रिपोर्ट मांगी है।
इस मौके पर कर अधीक्षक हेमंत सिंह, नजूल लिपिक प्रदीप सिंह, सहायक कार्यालय अधीक्षक रमाकांत तिवारी, हबीब खान, दीनदयाल सोनी, चंद्रविनोद मिश्रा, अभिषेक चौबे, अशोक कुमार शिवहरे, विनीत कुमार, नरेंद्र राठौर उपस्थित रहे।