{"_id":"60088bb78ebc3e33df42fa0b","slug":"tourist-bus-crashed-to-other-34-injured-lalitpur-news-jhs186588582","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी बस में दूसरी तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, 34 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी बस में दूसरी तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, 34 घायल
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को नेहरू महाविद्यालय के पीछे हाईवे पर इंदौर से आने वाली एक खड़ी बस में सागर की ओर से आ रही दूसरी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 34 सवारियां घायल हो गईं। 10 गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एक महिला को झांसी रेफर किया गया है। हादसे का कारण घना कोहरा माना जा रहा है। लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे खड़ी बस दूर तक खिसकती चली गई।
बुधवार को सुबह करीब पौने आठ बजे इंदौर से एक बस ललितपुर आ रही थी। घना कोहरा होने की वजह से बस के शीशे पर ओस जम गई थी। इस कारण चालक ने बस को नेहरू महाविद्यालय के पीछे हाईवे पर सड़क किनारे खड़ा कर दिया और बस का शीशा साफ करने लगा। तभी सागर से ललितपुर आ रही दूसरी तेज रफ्तार सागर झांसी छाबड़ा बस ने आगे खड़ी इंदौर बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंदौर बस सड़क किनारे से दूर तक आगे खिसकती चली गई। इससे दोनों बसों में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को 108 एंबुलेंस से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस दुर्घटना में कुल 34 सवारियां घायल हुई हैं, जिनमें दस घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया, जबकि बाकी घायलों को मामूली चोटें होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई।
यह हुए घायल
बसों की टक्कर में घायलों में कस्बा बिरधा निवासी सचिन सेन (23) पुत्री प्रकाश सेन, ग्राम पटऊआ निवासी दिनेश पुत्र जगभान सिंह, अनूप लोधी पुत्र सुंदर, ग्राम गौना निवासी आदर्श कुमार पुत्र देवप्रसाद, ग्राम गौना निवासी जितेंद्र सिंह (46) पुत्र सरदार सिंह, मध्य प्रदेश के सागर निवासी इबरारो पुत्र अनवर, ग्राम उल्दन निवासी देवसिह (22) पुत्र कल्लू पाल, मध्य प्रदेश के सागर निवासी सोनम कुरैशी (10) पुत्री यूनुस कुरैशी, राजा कुरैशी (28) पुत्र यूनुस कुरैशी, सागर के ग्राम उल्दन निवासी अनीता (35) पत्नी मोहन, ग्राम उल्दन निवासी कम्मोद (42) पुत्र कल्लू पाल, मध्य प्रदेश के सागर के ग्राम अटा निवासी खुशी राय (15) पुत्री दीपक, ग्राम अटा निवासी सुुुभद्रा राय (55) पत्नी सुरेश राय, सागर के ग्राम बांदरी निवासी ऊदल सिंह पुत्र कल्यान सिंह, कस्बा नाराहट निवासी धनीराम पुत्र भरोसे, नाराहट निवासी रामसहाय पुत्र आनंदी, सागर के बांदरी निवासी विजय सिंह पुत्र उम्मेद सिंह, कस्बा नाराहट निवासी बबीता पुत्री रामसहाय, ग्राम उमरिया निवासी कल्लू पुत्र झल्ले, जालौन के ग्राम गाहेंड निवासी देवलाल पुत्र छुट्टन, ग्राम गौना निवासी कुरैशी पुत्र यजेंद्र सिंह, सागर के बांदरी निवासी राममणी (12) पुुत्री विजय, ग्राम गौना निवासी रंजीत पुत्र रघुवर, विंद्रावन पुत्र रज्जू, ग्राम सिंदवाहा निवासी धरमराज पुत्र गजई, सागर निवासी कामता पाल (35) पुत्र कम्मोद, नाराहट निवासी रतिराम (33) पुत्र भरोसे, जालौन के कोटा निवासी सुनील (35) पुत्र तुलसी, नाराहट निवासी कल्लू (45) पुत्र भल्ले, ग्राम सिंदवाहा बम्हौरी निवासी छत्रपाल (21) पुत्र राजाराम, एवं ग्राम अटा निवासी प्रभुदयाल पुत्र सुरेश राय शामिल हैं।
विज्ञापन
ऑपरेशन के टांके खुलवाने जा रही महिला की हालत गंभीर, झांसी रेफर
मध्य प्रदेश के सागर के ग्राम उल्दन निवासी अनीता (35) पत्नी मोहन का कुछ दिन पहले झांसी में बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था और वुधवार को सुबह वह छावड़ा बस से सागर से झांसी ऑपरेशन के टांके कटवाने जा रही थीं। इसी दौरान ललितपुर में यह दुर्घटना हो गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला को झांसी रेफर किया गया है।
मदद के लिए फुटपाथ पर बैठी रहीं सवारियां, एसपी, एएसपी ने जाना घायलों का हाल
बुधवार को सुबह हाईवे पर जब खड़ी बस में दूसरी बस ने टक्कर मार दी, तो घायल सवारियां करीब आधा घंटे तक मदद के लिए सड़क किनारे फुटपाथ पर मदद के लिए बैठी रहीं, हालांकि एंबुलेंस पहुंचने ही सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज किया गया। बस दुर्घटना होने पर शहर कोतवाली प्रभारी, सीओ सिटी तत्काल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए, जबकि घायलों के जिला अस्पताल पहुंचते ही अपर पुलिस अधीक्षक ने घायलों की स्थिति जानी। वहीं कुछ समय बाद पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों का हाल जाना।
कोहरा होने की वजह से छावड़ा बस ने इंदौर की खड़ी बस में टक्कर मार दी। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। एक महिला ऑपरेशन कराने को झांसी जा रही थी, वह भी बस में थी और उसकी हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर किया गया है। अभी कोहरे का समय है और इसका ध्यान रखा जाएगा कि दोबारा से कोई दुर्घटना न हो।
प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक

नेहरू महाविद्यालय के पीछे हाइवे पर खड़ी दुर्घनाग्रस्त बस- फोटो : LALITPUR

बस दुर्घटना के बाद घायल महिला को ले जाता युवक- फोटो : LALITPUR