फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tourism will get a boost due to the stoppage of trains at Jakhlaun railway station.

Lalitpur News: जाखलौन रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Wed, 06 Nov 2024 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Tourism will get a boost due to the stoppage of trains at Jakhlaun railway station.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन (ललितपुर)। झांसी-बीना मार्ग पर जाखलौन रेलवे स्टेशन जनपद का महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां से विश्व प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र देवगढ़ काफी नजदीक है। इसके अलावा अन्य पर्यटक स्थल भी हैं। ग्रामीणों ने रेल मंत्री को भेजे पत्र में ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। बताया कि इससे यहां के क्षेत्रों में सैलानियों की आमद बढ़ेगी। व्यापारियों की आय भी बढ़ेगी।
जाखलौन क्षेत्र के ग्रामीणों ने रेल मंत्री को पत्र के माध्यम से बताया कि कस्बे का रेलवे स्टेशन लगभग एक सैकड़ा गांव के लोगों को रेल सुविधा मुहैया कराता है। गौरतलब है कि इस स्टेशन के समीप विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवगढ़, नीलकंठेश्वर मंदिर पाली, जैन मंदिर, मूर्तियां और बौद्ध गुफा के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आवागमन सड़क मार्ग से होता था।
विज्ञापन

क्षेत्रीय नागरिकों की मांग पर कोरोना काल के पहले यहां एक्सप्रेस ट्रेनों सहित 5 ट्रेनों का ठहराव किया गया था। कोरोना काल में कई ट्रेनों के स्टॉपेज समाप्त हो गए थे, तब से फिर शुरू नहीं हो सके। यहां देवगढ़ और पाली में दो-दो वार्षिक मेलों का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में बाहर से श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों का ठहराव स्थगित होने के बाद इस स्टेशन से यात्रियों का आवागमन लगभग बंद सा हो गया है। नतीजतन व्यापारिक गतिविधियां भी समाप्त हो गईं। क्षेत्रीय नागरिकों की मांग पर मेमो सहित यहां झेलम एक्सप्रेस का ठहराव किया गया है, लेकिन इन ट्रेनों का समय उचित न होने के कारण यह ट्रेनें लोगों के लिए उपयोगी साबित नहीं हो रही है।

रेलवे सुविधा संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि सभी ट्रेनों के ठहराव बहाल नही किए गए तो पाली, बिरधा, बरोदा बिजलोंन, बंट, देवगढ़, जाखलौन, ऐरा, जीरोंन, बारोद सहित सभी गांवों के लोग आंदोलन को विवश होंगे। पत्र पर भाजपा मंडल अध्यक्ष देशपत कुशवाहा, महेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला, उमाशंकर चौबे, श्याम बिहारी कौशिक, जितेंद्र रिछारिया आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed