{"_id":"68828c4a780ea4f9870dfa20","slug":"torrential-rain-caused-havoc-gates-of-11-dams-including-rajghat-matatila-govind-sagar-dam-opened-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-139606-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, राजघाट, माताटीला, गोविंद सागर बांध सहित 11 बांधों के गेट खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, राजघाट, माताटीला, गोविंद सागर बांध सहित 11 बांधों के गेट खुले
विज्ञापन
- पानी छोड़े जाने से निचले इलाकों के पुल-रपटा डूबे, यातायात थमा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में बुधवार की रात से हुई मूसलाधार बारिश से बांधों में पानी की आवक ज्यादा हुई। जलस्तर बढ़ने पर बृहस्पतिवार को राजघाट, माताटीला और गोविंद सागर बांध सहित 11 बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ा जाने लगा। बांधों के गेट खुलने से निचले इलाकों के पुल-रपटा के ऊपर से पानी बहने लगा और यातायात थम गया।
पूरे जनपद में बुधवार की रात से मूसलाधार बारिश शुरू हुई। जिससे नदी-नाले उफान पर बहने लगे और चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई देने लगा। नदी-नालों का पानी बांधों के भराव क्षेत्र में पहुंचा तो इनका जलस्तर बढ़ने लगा। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांधों के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ने के आदेश दिए। आदेशों के क्रम में गोविंद सागर बांध के पूरे 18 गेट 6-6 फीट खोलकर 11754 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा। जिससे मवेशी बाजार और नदीपुरा में स्थित शहजाद नदी के दोनों पुलों के ऊपर तीन से चार फीट ऊपर तक पानी बहने लगा। यहां तक की नदीपुरा में नदी किनारे स्थित कुछ घरों तक पानी पहुंच गया। गोविंद सागर बांध से पानी छोड़े जाने पर निचले क्षेत्र में निर्मित शहजाद बांध में पानी की आवक बढ़ गई। जिससे जलस्तर बढ़ने लगा और बांध के पांच गेट खोलकर 17650 क्यूसेक पानी की निकासी की जाने लगी। वहीं, राजघाट बांध के आठ गेट खोलकर 75000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा। राजघाट बांध से पानी छोड़े जाने पर निचले इलाके में निर्मित माताटीला बांध में पानी की आवक ज्यादा हुई। इस पर माताटीला के 20 गेट चार-चार फीट खोलकर 92880 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना शुरू किया गया। रात आठ बजे राजघाट बांध से 1.25 लाख क्यूसेक पानी की निकासी शुरू होगी। भावनी बांध से 19876 क्यूसेक, उटारी से 2400 क्यूसेक, सजनाम बांध से 3375 क्यूसेक, कचनौंदा बांध से 16146 क्यूसेक, भौरट बांध से 3762 क्यूसेक, रोहिणी बांध से 1270 क्यूसेक, लोअर रोहिणी से 623 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छाेड़ा जाना शुरू कर दिया गया है। बांधों के गेट खुलने से निचले इलाकों में पानी ही पानी भर गया है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पुल-रपटा डूब गए और यातायात थम गया।
-- -- -- -
सदर विधायक और अधीक्षण अभियंता ने किया गोविंद सागर बांध का निरीक्षण
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने बृहस्पतिवार को गोविंद सागर बांध निरीक्षण किया। उन्होंने बांध में पानी की आवक और गेट से छोड़े जा रहे पानी के बारे में जानकारी ली। विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को गेट खोले जाने या खोले गए गेटों की संख्या को बढ़ाने से पूर्व निचले इलाकों में अलर्ट घोषित करने के निर्देश दिए। इसके साथ अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्यमंडल ललितपुर जितेंद्र सिंह कनौजिया ने गोविंद सागर बांध का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
-- -- -- -
छोड़े जा रहे पानी का नजारा देखने बांधों पर जुटे सैलानी
जिले के 14 बांधों में से 11 बांधों के गेट बृहस्पतिवार को खुलने पर पानी छोड़े जाने का नजारा देखने के लिए बांधों पर भारी संख्या में सैलानी जुटने लगे। सबसे अधिक सैलानी राजघाट बांध, माताटीला, गोविंद सागर, कचनौंदा, शहजाद और सजनाम बांध पर पहुंचे। सैलानियों ने यहां पर अपने मोबाइल फोन से सेल्फी लेकर खूब मनोरंजन किया।
-- -- -- --
कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों में रहा अवकाश
बुधवार की रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के बृहस्पतिवार को भी जारी रहने पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर कक्षा एक से आठवीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश रहा।
-- -- --
मूसलाधार बारिश से बांधों में पानी की आवक बढ़ गई और जलस्तर निर्धारित स्तर से अधिक पर पहुंचा। इस पर जिले के 11 बांधों के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। जलस्तर निर्धारित होने और कैचमेट एरिया से पानी की आवक कम होने के बाद गेटों को बंद कर दिया जाएगा। बांधों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है।
भूपेश सुहेरा, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड/नोडल बांध