{"_id":"665f68e1f42a739954072f44","slug":"took-help-of-mobile-for-results-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-115729-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नतीजों के लिए लिया मोबाइल का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नतीजों के लिए लिया मोबाइल का सहारा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के परिणाम को जानने के लिए लोग उत्सुक नजर आए। स्थिति यह रही कि दुकानदार जहां दुकानों पर ही मोबाइल में लाइव देखते रहे, यात्री भी बसों में सोशल मीडिया पर परिणाम को देखते नजर आए। कई लोग मोबाइल से भी एक दूसरे से संपर्क कर परिणाम की स्थिति जानते रहे।
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई थी। लोग चुनाव के परिणाम को जानने के लिए सुबह से ही उत्सुक थे। सुबह अपने सभी कार्य को निवृत्त होकर अपने-अपने कार्यों में लग गए। कई अपने घरों में ही टेलीविजन पर चुनाव के नतीजों की स्थिति जानते रहे। वहीं कई लोग अपने घरों से कार्यों के लिए निकल गए। इसमें बाहर निकले वाले लोग भी दिन भर सोशल मीडिया को कई मोबाइल पर चैनलों पर चुनाव के नतीजों पर नजर रखे रहे। अस्पताल में भी तीमारदार नतीजों को देखते नजर आए। नतीजे जानने की उत्सुकता की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है, कि एक तीमारदार अस्पताल में जमीन पर बैठकर मोबाइल पर चुनाव का परिणाम देख रहा था।