{"_id":"6809447ae222256311012928","slug":"took-a-picture-of-a-leopard-from-google-and-made-it-viral-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-133863-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गूगल से ली तेंदुए की तस्वीर, कर दिया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गूगल से ली तेंदुए की तस्वीर, कर दिया वायरल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बार (ललितपुर)। सोशल मीडिया पर तेंदुए की फोटो वायरल होने से दिनभर वनकर्मी चक्करघिन्नी बने रहे। फोटो बार रेंज अंतर्गत ग्राम कैलगुवां की बताई जा रही थी। लेकिन, विभागीय टीम ने जब मौके पर गहनता से जांच की तो वहां तेंदुआ व अन्य जंगली जानवर के पगचिह्न दिखाई नहीं दिए। गहनता से की गई जांच में यह फोटो राजस्थान के जयपुर की पाई गई। अधिकारियों ने चेतावनी देकर युवकों को छोड़ दिया।
ग्राम पंचायत कैलगुवां के मजरा खंजोरा में तेंदुआ होने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। इसकी सूचना वन विभाग को मिलने पर तुरंत वन विभाग की टीम ग्राम खंजोरा पहुंची। वहां लोगों से जंगली जानवर के बारे में जानकारी प्राप्त की। लेकिन, जंगली जानवर के होने की कोई पुष्टि नहीं हुई। वन क्षेत्राधिकार अरुण कुमार अवस्थी ने बताया कि जिस स्थान की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वह स्थान उस ग्राम में नहीं पाया गया एवं न किसी प्रकार के जंगली जानवर के पगचिह्न वहां मिले। इससे प्रतीत होता है कि मात्र अफवाह फैलाने के उद्देश्य से किसी शरारती तत्व ने दो साल पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया से निकालकर अन्य ग्रुप में भेज दी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
बार रेंज में तेंदुआ मिलने की सूचना भ्रामक निकली। कुछ शरारती तत्वों ने गूगल से फोटो उठाकर स्थानीय ग्रुप में शेयर कर दिया। उन्हें अंतिम चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
सतेंद्र कुमार सिंह, उपप्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी।